26/27 जुलाई की रात मीन राशि में वक्री होंगे शनिदेव, जानिए किन राशियों पर पड़ेगा प्रभाव और आसान उपाय
By Sushil Sharma••3 min read

Sushil Sharma
हापुड़। देवलोक कॉलोनी स्थित श्री ज्योतिष कार्यालय के ज्योतिर्विद पंडित सुबोध पाण्डेय ने बताया कि वैदिक ज्योतिष और पंचांग के अनुसार शनिदेव 26/27 जुलाई की मध्यरात्रि लगभग 1:30 बजे मीन राशि में वक्री होंगे। इसके बाद 10/11 दिसंबर को पुनः मार्गी हो जाएंगे।

उन्होंने बताया कि शनि के वक्री होने की अवधि को आत्मचिंतन, अधूरे कार्यों की समीक्षा और कर्मों के फल पर विचार करने का समय माना जाता है। इस दौरान पुराने कार्य, कर्ज और कानूनी मामलों पर ध्यान देने की आवश्यकता रहेगी। नौकरी और व्यापार में धैर्य तथा अनुशासन की परीक्षा हो सकती है और मेहनत का फल मिलने में कुछ विलंब संभव है। हालांकि ईमानदारी और नियमों का पालन करने वालों को लंबे समय में लाभ मिलने की संभावना रहती है।

ज्योतिर्विद प्रीति पाण्डेय ने बताया कि इस अवधि में प्रतिदिन श्री हनुमान चालीसा का पाठ करें तथा शनिवार को सुंदरकांड का पाठ करना शुभ माना गया है। इसके अलावा "ॐ शं शनैश्चराय नमः" मंत्र का जप करें, शनिवार को सूर्यास्त के बाद पीपल के वृक्ष के नीचे सरसों के तेल का दीपक जलाएं तथा जरूरतमंदों की सेवा के साथ काले तिल, उड़द या लोहे का दान श्रद्धानुसार करें।

उन्होंने बताया कि वर्तमान समय में कुंभ, मीन और मेष राशि के जातक शनि की साढ़ेसाती से प्रभावित हैं, जबकि सिंह और धनु राशि पर शनि की ढैय्या का प्रभाव माना जा रहा है। ऐसे लोगों को विशेष सावधानी बरतने और संयम बनाए रखने की सलाह दी गई है।

ज्योतिर्विदों के अनुसार शनि का वक्री होना प्रत्येक व्यक्ति की जन्म कुंडली, दशा और गोचर पर निर्भर करता है। इसलिए इसका प्रभाव सभी लोगों पर समान नहीं होता। शनिदेव को न्याय का देवता माना जाता है, इसलिए सत्य, अनुशासन और धैर्य का पालन करना इस अवधि में विशेष रूप से लाभकारी माना गया है।

Saturn to Turn Retrograde in Pisces on July 26/27: Know Its Effects, Zodiac Signs Impacted and Simple Remedies
Hapur: Astrologer Pandit Subodh Pandey of Shri Jyotish Office, Devalok Colony, said that according to the Vedic Panchang and astrology, Lord Saturn (Shani) will turn retrograde in Pisces around 1:30 AM (IST) on the night of July 26/27. Saturn is expected to become direct again on December 10/11.

According to Vedic astrology, Saturn's retrograde period is considered a time for self-reflection, reviewing past actions and completing unfinished tasks. People may need to pay extra attention to pending work, debts and legal matters. Delays in receiving the rewards of hard work are possible, while discipline and patience may be tested in jobs and business. However, those who have acted honestly and followed rules may benefit in the long run.

Astrologer Preeti Pandey advised devotees to recite the Hanuman Chalisa daily and the Sundarkand on Saturdays. Chanting "Om Sham Shanaishcharaya Namah", lighting a mustard oil lamp under a Peepal tree after sunset on Saturdays, helping the needy and donating black sesame seeds, black gram or iron are also considered auspicious remedies.

She added that people with Aquarius, Pisces and Aries are currently believed to be under Shani Sade Sati, while Leo and Sagittarius are considered to be affected by Shani Dhaiya. They are advised to remain cautious and maintain patience during this period.

Astrologers also clarified that the effects of Saturn's retrograde vary from person to person depending on the position of Saturn in the birth chart, planetary periods and transits. Therefore, its impact is not the same for everyone. Since Lord Shani is regarded as the deity of justice, following truth, discipline and patience is considered especially beneficial during this phase.









