ब्रेकिंग न्यूज़
ताज़ा ख़बरों के लिए बने रहिए…

गृह क्लेश से आहत युवक ने पेड़ पर फंदा लगाकर दी जान

By Sushil Sharma2 min read

गृह क्लेश से आहत युवक ने पेड़ पर फंदा लगाकर दी जान

हापुड़ देहात में रेलवे ट्रैक के पास पेड़ पर पंकज शुक्ला का शव फंदे से लटका मिला। गृह क्लेश के चलते आत्महत्या की आशंका, पुलिस जांच में जुटी।

शेयर करें:

हापुड़। हापुड़ देहात थाना क्षेत्र में शुक्रवार सुबह उस समय सनसनी फैल गई, जब रेलवे ट्रैक के निकट एक पेड़ पर युवक का शव फंदे से लटका मिला। सूचना मिलते ही आसपास के लोगों की भीड़ मौके पर जुट गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को नीचे उतरवाकर कब्जे में लिया और पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। प्रारंभिक जांच में गृह क्लेश के चलते आत्महत्या किए जाने की बात सामने आ रही है।

3369313

मृतक की पहचान पंकज शुक्ला के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि वह पिछले कुछ समय से पारिवारिक तनाव से जूझ रहा था। शुक्रवार सुबह उसका शव रेलवे ट्रैक के पास एक पेड़ से लटका मिला। स्थानीय लोगों ने घटना की जानकारी तत्काल पुलिस को दी।

3358699

घटना की सूचना मिलते ही हापुड़ देहात थाना पुलिस और फॉरेंसिक टीम मौके पर पहुंची और आवश्यक कार्रवाई शुरू की। पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण करने के साथ ही आसपास के लोगों से पूछताछ भी की। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है, ताकि मौत के कारणों की विधिवत पुष्टि हो सके।

3358695

उधर, पंकज शुक्ला की मौत की खबर मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। पुलिस का कहना है कि प्रथम दृष्टया मामला आत्महत्या का प्रतीत हो रहा है। सभी पहलुओं को ध्यान में रखते हुए जांच की जा रही है तथा पोस्टमार्टम रिपोर्ट और अन्य तथ्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

3358758

Man Found Hanging from Tree Near Railway Track in Hapur, Domestic Dispute Suspected Behind Suicide

Hapur: A man was found hanging from a tree near a railway track in the Hapur Dehat police station area on Friday, triggering panic among local residents. The body was spotted by passersby, who immediately informed the police. Officers rushed to the scene, recovered the body, and sent it for post-mortem examination.

3482987

The deceased has been identified as Pankaj Shukla. According to preliminary information, he had been under stress due to ongoing domestic disputes. Police suspect that he died by suicide, although the exact cause of death will be confirmed after the post-mortem report.

3358748

Soon after receiving the information, the Hapur Dehat police reached the spot, carried out a preliminary investigation, and questioned local residents. The body was taken into custody and sent for autopsy as part of the legal procedure.

3358696

The news of Pankaj Shukla's death left his family devastated, with relatives mourning the tragic loss. Police stated that, at first glance, the case appears to be one of suicide linked to domestic issues. However, all possible angles are being investigated, and further action will be taken based on the post-mortem findings and the outcome of the investigation.

33586753220713

शेयर करें:
क्या आपको इस लेख में कोई त्रुटि मिली?🚩 Report an Error

संबंधित ख़बरें