होटल में प्रेमिका संग रंगे हाथ पकड़ा गया पति, पत्नी ने की पति की पिटाई
By Sushil Sharma•12 जुलाई 2026 को 2:55 pm बजे•3 min read

हापुड़ न्यूजः नगर कोतवाली क्षेत्र के बांके बिहारी होटल में पत्नी ने पति को कथित प्रेमिका के साथ पकड़ लिया। सड़क पर हाईवोल्टेज हंगामा, मारपीट और वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस मामले की जांच में जुटी है।
हापुड़। नगर कोतवाली क्षेत्र में रविवार को उस समय हाईवोल्टेज ड्रामा देखने को मिला, जब एक महिला ने अपने पति को कथित तौर पर उसकी प्रेमिका के साथ एक होटल से रंगे हाथ पकड़ लिया। इसके बाद होटल परिसर से लेकर सड़क तक जमकर हंगामा हुआ। गुस्साई पत्नी और उसके परिजनों ने पति की पिटाई कर दी। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

जानकारी के अनुसार नगर कोतवाली क्षेत्र स्थित बांके बिहारी होटल में एक व्यक्ति अपनी कथित प्रेमिका के साथ ठहरा हुआ था। इसकी भनक उसकी पत्नी को लग गई। इसके बाद पत्नी अपने परिजनों के साथ होटल पहुंच गई। होटल में पति को दूसरी महिला के साथ देखकर पत्नी का गुस्सा फूट पड़ा और मौके पर ही विवाद शुरू हो गया।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार देखते ही देखते होटल के बाहर भारी भीड़ जमा हो गई। पत्नी और उसके परिजनों ने पति को होटल से बाहर निकाल लिया और सड़क पर उसके साथ मारपीट की। इस दौरान पति ने वहां से निकलने का प्रयास किया, लेकिन परिजनों ने उसे पकड़ लिया। बताया जा रहा है कि सड़क से लेकर बस तक उसके साथ कहासुनी और हाथापाई होती रही। करीब आधे घंटे तक चले इस घटनाक्रम के चलते मौके पर अफरा-तफरी का माहौल बना रहा और राहगीरों की भीड़ जुट गई।

बताया जा रहा है कि पति के साथ मौजूद महिला एक सरकारी अस्पताल में नर्स के पद पर कार्यरत है। हालांकि इस संबंध में अभी तक पुलिस की ओर से किसी प्रकार की आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है। हंगामे की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों पक्षों को शांत कराया। इसके बाद पति और उसके साथ मौजूद महिला को पूछताछ के लिए नगर कोतवाली ले जाया गया। वहीं, पत्नी और उसके परिजनों ने भी पुलिस को अपनी शिकायत दी है।

फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है। अधिकारियों का कहना है कि दोनों पक्षों के आरोपों की जांच के बाद प्राप्त तहरीर और साक्ष्यों के आधार पर आगे की विधिक कार्रवाई की जाएगी।
उधर, बीच सड़क पर हुए इस हाईवोल्टेज ड्रामे का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। हालांकि वायरल वीडियो की स्वतंत्र रूप से पुष्टि नहीं की जा सकी है। पुलिस का कहना है कि मामले की सभी पहलुओं से जांच की जा रही है।
Husband Caught with Alleged Girlfriend in Hapur Hotel; Wife Creates High-Voltage Drama, Video Goes Viral
Hapur: A dramatic scene unfolded in Hapur's Kotwali area on Sunday after a woman allegedly caught her husband with his girlfriend inside a hotel. The incident triggered a heated confrontation that extended from the hotel premises to the roadside, where the wife and her relatives allegedly assaulted the husband. A video of the incident has since gone viral on social media.

According to reports, the man was staying with his alleged girlfriend at Banke Bihari Hotel in the Kotwali area when his wife received information about their whereabouts. She immediately reached the hotel along with her family members and allegedly found the two together.

Eyewitnesses said the confrontation quickly escalated into a major public spectacle. The wife and her relatives reportedly dragged the husband out of the hotel and assaulted him on the road. The argument and scuffle continued for nearly 30 minutes, drawing a large crowd of onlookers and causing traffic disruption in the area.

Reports further claim that the woman accompanying the husband is a nurse at a government hospital. However, police have not officially confirmed her identity or employment.

After receiving information about the disturbance, police reached the spot, pacified both sides, and brought the husband and the woman to Kotwali police station for questioning. The wife and her relatives also submitted their complaint to the police.

Police officials said the matter is under investigation and appropriate legal action will be taken based on the complaint, evidence, and findings of the inquiry. Meanwhile, videos of the incident are circulating widely on social media. The authenticity of the viral videos has not been independently verified.





