देश-विदेश में भारत का नाम रोशन करें चिकित्सक, सेवा ही सबसे बड़ी पहचान : शशि शर्मा
By Sushil Sharma•1 जुलाई 2026 को 11:55 am बजे•3 min read

sushil sharma
पिलखुवा। राष्ट्रीय चिकित्सक दिवस के अवसर पर जीएस विश्वविद्यालय में चिकित्सकों के सम्मान में भव्य एवं गरिमामय समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में अस्पताल के डॉक्टरों को उनके उत्कृष्ट योगदान, समर्पण और समाज के प्रति निस्वार्थ सेवाओं के लिए सम्मानित किया गया।

कार्यक्रम का शुभारंभ जीएस विश्वविद्यालय के चेयरमैन गंगाशरण शर्मा, सीनियर वाइस प्रेसिडेंट शशि शर्मा, डॉ. रूपाली शर्मा, डॉ. नेहा गोयल, सोनाली शर्मा, अंकुर शर्मा एवं यतीश अग्रवाल ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया। इसके बाद एमबीबीएस के विद्यार्थियों और स्टाफ ने सभी चिकित्सकों का तिलक लगाकर एवं पुष्पगुच्छ भेंट कर अभिनंदन किया।

समारोह को संबोधित करते हुए सीनियर वाइस प्रेसिडेंट शशि शर्मा ने कहा कि जीएस अस्पताल की निरंतर प्रगति, नई उपलब्धियों और बढ़ती प्रतिष्ठा के पीछे यहां कार्यरत चिकित्सकों का समर्पण, परिश्रम और सेवा भाव सबसे बड़ी शक्ति है। उन्होंने कहा कि चिकित्सक केवल रोगों का उपचार ही नहीं करते, बल्कि समाज को स्वस्थ, सुरक्षित और सशक्त बनाने में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। उन्होंने चिकित्सकों का उत्साहवर्धन करते हुए कहा कि अपनी प्रतिभा, ज्ञान और सेवाओं के बल पर देश-विदेश में भारत का नाम रोशन करें।

उन्होंने चेयरमैन गंगाशरण शर्मा के दूरदर्शी नेतृत्व की सराहना करते हुए कहा कि जीएस विश्वविद्यालय आधुनिक चिकित्सा सुविधाओं के साथ-साथ मेडिकल, नर्सिंग और आयुर्वेद शिक्षा के क्षेत्र में भी उल्लेखनीय कार्य कर रहा है। कार्यक्रम के दौरान चिकित्सकों की सेवाओं को सराहा गया और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की गई।

कार्यक्रम का समापन कुलसचिव सुमित सिंह ने धन्यवाद ज्ञापित कर किया। इस अवसर पर डॉ. एस. कुमार, भावना सिंह, मनोज शिशौदिया, एस.एन. सिंह सहित सभी विभागाध्यक्ष, चिकित्सक एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।

Doctors Should Bring Glory to India Across the World: Shashi Sharma
Pilkhuwa: A grand and dignified ceremony was organized at GS University, Pilkhuwa, on the occasion of National Doctors' Day to honor the dedication and invaluable contribution of doctors. Medical professionals of GS Hospital were felicitated for their outstanding services, commitment, and selfless contribution to society.

The event was inaugurated by GS University Chairman Gangasharan Sharma, Senior Vice President Shashi Sharma, Dr. Rupali Sharma, Dr. Neha Goyal, Sonali Sharma, Ankur Sharma, and Yatish Agrawal. MBBS students and staff welcomed the doctors by applying tilak and presenting bouquets as a mark of respect and gratitude.

Addressing the gathering, Senior Vice President Shashi Sharma said that the continuous growth, achievements, and rising reputation of GS Hospital are the result of the dedication, hard work, and service-oriented approach of its doctors. She emphasized that doctors not only treat illnesses but also play a crucial role in building a healthy, safe, and empowered society.

Encouraging the medical fraternity, she urged doctors to use their talent, knowledge, and professional excellence to bring recognition to India at both national and international levels. She stated that healthcare professionals serve as ambassadors of the country's medical expertise and values.

Shashi Sharma also appreciated the visionary leadership of Chairman Gangasharan Sharma, noting that GS University has been making remarkable progress in the fields of modern healthcare, medical education, nursing, and Ayurveda. She highlighted the institution’s commitment to providing quality education and advanced medical facilities.

The program concluded with a vote of thanks delivered by Registrar Sumit Singh. Among those present were Dr. S. Kumar, Bhavana Singh, Manoj Shishoudia, S.N. Singh, along with department heads, doctors, faculty members, and staff of the university and hospital.



संबंधित ख़बरें

कांवड़ यात्रा को लेकर प्रशासन अलर्ट, डीएम-एसपी ने गंगनहर पटरी का किया निरीक्षण
sushil sharma
2 घंटे पहले

दीपक गोयल बने लायंस क्लब हापुड़ ग्रेटर के सचिव, सेवा कार्यों को नई गति देने का लिया संकल्प
sushil sharma
3 घंटे पहले

मिशन सेफ फ्यूचर: फिटनेस और परमिट बिना दौड़ रहे स्कूली वाहनों पर सख्ती, 8 वाहनों का पंजीयन निलंबित
sushil sharma
3 घंटे पहले

रेलवे रोड पर तड़के चोरों का धावा, पान की दुकान से हजारों का सामान समेट ले गए; सीसीटीवी में कैद हुई वारदात
सुशील शर्मा
8 घंटे पहले