बुधवार, 1 जुलाई 2026
हI

HALCHAL INDIAENGLISH & HINDI

देश की हर हलचल, सबसे पहले

Live

दीपक गोयल बने लायंस क्लब हापुड़ ग्रेटर के सचिव, सेवा कार्यों को नई गति देने का लिया संकल्प

By Sushil Sharma1 जुलाई 2026 को 9:48 am बजे4 min read

दीपक गोयल बने लायंस क्लब हापुड़ ग्रेटर के सचिव, सेवा कार्यों को नई गति देने का लिया संकल्प

sushil sharma

शेयर करें:

हापुड़। सामाजिक सेवा और जनकल्याण के कार्यों में अग्रणी भूमिका निभाने वाले लायंस क्लब हापुड़ ग्रेटर द्वारा लायनिस्टिक वर्ष 2025-26 के समापन अवसर पर रेलवे रोड स्थित गोल्डन ट्यूलिप होटल में भव्य पारिवारिक मिलन समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में क्लब के सदस्यों, उनके परिवारजनों तथा विभिन्न गणमान्य अतिथियों ने उत्साहपूर्वक सहभागिता कर पूरे वर्ष की उपलब्धियों पर चर्चा की और आगामी वर्ष के लिए नई योजनाओं का खाका तैयार किया।

WhatsApp Image 2026-06-20 at 10.17.03 AM

समारोह में प्रथम उप जिला गवर्नर (VDG-1) PMJF लायन नवनीत अग्रवाल मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। क्लब पदाधिकारियों ने उनका माल्यार्पण कर एवं स्मृति चिह्न भेंट कर स्वागत एवं सम्मान किया। कार्यक्रम के दौरान लायंस क्लब की सेवा गतिविधियों, सामाजिक सरोकारों तथा विभिन्न जनहितकारी अभियानों पर प्रकाश डाला गया।

WhatsApp Image 2026-05-17 at 9.55.39 AM

इस अवसर पर आगामी लायनिस्टिक वर्ष 2026-27 के लिए नई पीएसटी टीम की घोषणा की गई। सर्वसम्मति से लायन सुधीर गुप्ता को अध्यक्ष, लायन दीपक गोयल को सचिव तथा लायन सचिन गर्ग को कोषाध्यक्ष नियुक्त किया गया। नवनियुक्त पदाधिकारियों का उपस्थित सदस्यों ने तालियों की गड़गड़ाहट के बीच स्वागत करते हुए उन्हें शुभकामनाएं दीं। पदाधिकारियों ने क्लब की सेवा परंपरा को आगे बढ़ाते हुए समाजहित के कार्यों को और अधिक प्रभावी बनाने का संकल्प व्यक्त किया।

WhatsApp Image 2026-05-19 at 1.10.42 PM

कार्यक्रम के दौरान यह भी घोषणा की गई कि आगामी डिस्ट्रिक्ट गवर्नर लायन आदित्य गुप्ता द्वारा क्लब के सक्रिय सदस्य लायन अनुज मित्तल एवं लायन अनुज गोयल को डिस्ट्रिक्ट कमेटी चेयरपर्सन जैसे महत्वपूर्ण दायित्व सौंपे गए हैं। इस उपलब्धि पर क्लब के सभी सदस्यों ने प्रसन्नता व्यक्त करते हुए उन्हें बधाई दी और जिला स्तर पर क्लब का प्रतिनिधित्व करने के लिए शुभकामनाएं दीं।

समारोह में उत्कृष्ट सेवा कार्यों और क्लब गतिविधियों में उल्लेखनीय योगदान देने के लिए लायन विजय वर्मा एवं लायन लवलीन गुप्ता को विशेष रूप से सम्मानित किया गया। वहीं पूरे वर्ष सफल बैठकों के संचालन और संगठनात्मक गतिविधियों में महत्वपूर्ण सहयोग देने वाली क्लब की तीनों लायन लेडीज़ को भी सम्मानित कर उनके योगदान की सराहना की गई।

WhatsApp Image 2026-06-16 at 11.37.27 AM

पारिवारिक मिलन समारोह को यादगार बनाने के लिए बच्चों और बड़ों के लिए विभिन्न मनोरंजक खेलों एवं गतिविधियों का आयोजन किया गया। परिवारजनों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया और कार्यक्रम का भरपूर आनंद उठाया। पूरे आयोजन में उत्साह, सौहार्द और पारिवारिक वातावरण देखने को मिला।

समारोह में वक्ताओं ने कहा कि लायंस क्लब का मूल उद्देश्य समाज के जरूरतमंद लोगों तक सहायता पहुंचाना है। इसी भावना को आगे बढ़ाते हुए सभी सदस्यों ने “सर्विस द सोल ऑफ लायंस” के मंत्र को आत्मसात करते हुए आने वाले वर्ष में शिक्षा, स्वास्थ्य, पर्यावरण संरक्षण, रक्तदान एवं अन्य सामाजिक सेवा परियोजनाओं को और अधिक प्रभावी ढंग से संचालित करने का संकल्प लिया।

WhatsApp Image 2026-04-08 at 12.37.14 PM

कार्यक्रम के अंत में एमजेएफ लायन अनुज गोयल ने सभी लायंस एवं लायनेड सदस्यों का सहयोग, प्रेम और विश्वास के लिए आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि क्लब की निरंतर सफलता सभी सदस्यों की एकजुटता, समर्पण और सेवा भावना का परिणाम है तथा भविष्य में भी इसी भावना के साथ समाज सेवा के कार्य जारी रहेंगे।

Deepak Goyal Appointed Secretary of Lions Club Hapur Greater, New Team Announced for 2026-27

Hapur: Lions Club Hapur Greater organized a grand family get-together at Golden Tulip Hotel on Railway Road to mark the successful conclusion of the Lionistic Year 2025-26. The event witnessed enthusiastic participation from club members, their families, and distinguished guests, celebrating the club’s achievements and reaffirming its commitment to social service.

fgfhgbd

VDG-1 PMJF Lion Navneet Agarwal attended the program as the Chief Guest. He was warmly welcomed by the club members and honored with a floral garland and a memento in recognition of his contributions to the Lions movement.

During the event, the club announced its new PST team for the Lionistic Year 2026-27. Lion Sudhir Gupta was appointed as President, Lion Deepak Goyal as Secretary, and Lion Sachin Garg as Treasurer. The newly elected office-bearers received congratulations and best wishes from fellow members for a successful tenure ahead.

WhatsApp Image 2026-07-01 at 2.42.50 PM

The club also expressed pride that incoming District Governor Lion Aditya Gupta has entrusted two of its members, Lion Anuj Mittal and Lion Anuj Goyal, with the important responsibility of District Committee Chairpersons. Club members thanked the district leadership for recognizing their dedication and service.

On the occasion, Lion Vijay Verma and Lion Lovleen Gupta were honored for their outstanding contributions and exemplary service. The club’s three Lion Ladies were also recognized for their significant role in successfully conducting meetings and supporting club activities throughout the year.

WhatsApp Image 2026-07-01 at 11.54.09 AM (1)

To make the gathering memorable, a variety of entertaining games and activities were organized for both children and adults. Members and their families enthusiastically participated, creating a joyful and vibrant atmosphere.

WhatsApp Image 2026-07-01 at 11.54.09 AM

Addressing the gathering, club leaders emphasized that service remains the core mission of Lions Clubs worldwide. All members pledged to continue serving society with dedication and commitment under the guiding principle, “Service – The Soul of Lions.”

WhatsApp Image 2026-07-01 at 11.54.12 AM

The event concluded with a vote of thanks by MJF Lion Anuj Goyal, who expressed heartfelt gratitude to all Lions and Lion Lady members for their cooperation, affection, and unwavering support. He extended his best wishes to the newly elected team and expressed confidence that the club would continue to expand its social service initiatives in the coming year.

WhatsApp Image 2026-07-01 at 11.54.12 AM (1)

शेयर करें:

संबंधित ख़बरें