औचक निरीक्षण से नगर पालिका में मची हलचल, एडीएम संदीप कुमार ने खंगाले रिकॉर्ड, दिए सख्त निर्देश
By Sushil Sharma••3 min read

Ajay Verma
पिलखुवा। नगर पालिका परिषद पिलखुवा में मंगलवार को उस समय प्रशासनिक हलचल तेज हो गई, जब अपर जिलाधिकारी (एडीएम) संदीप कुमार बिना किसी पूर्व सूचना के औचक निरीक्षण के लिए पहुंच गए। अचानक हुए निरीक्षण से कार्यालय में मौजूद अधिकारियों और कर्मचारियों में हड़कंप मच गया। एडीएम ने कार्यालय के विभिन्न अनुभागों का बारीकी से निरीक्षण करते हुए अभिलेखों, राजस्व संबंधी कार्यों, कर्मचारियों की उपस्थिति, लंबित प्रकरणों तथा जनकल्याणकारी योजनाओं के क्रियान्वयन की विस्तार से समीक्षा की।

निरीक्षण के दौरान अधिशासी अधिकारी (ईओ) इंद्रपाल सिंह ने एडीएम को नगर पालिका में संचालित विकास कार्यों, राजस्व वसूली, सफाई व्यवस्था, जनहित योजनाओं और विभिन्न विभागों की प्रगति से अवगत कराया। एडीएम ने सभी अभिलेखों का मिलान कर उनकी स्थिति जांची तथा आवश्यक दस्तावेजों की जानकारी प्राप्त की।

उन्होंने अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए कि शासन की प्राथमिकता वाली योजनाओं का लाभ प्रत्येक पात्र व्यक्ति तक समयबद्ध और पूरी पारदर्शिता के साथ पहुंचना चाहिए। किसी भी योजना में लापरवाही या अनावश्यक देरी स्वीकार नहीं की जाएगी। उन्होंने लंबित प्रकरणों का शीघ्र निस्तारण करने और शिकायतों का गुणवत्तापूर्ण समाधान सुनिश्चित करने के निर्देश भी दिए।

एडीएम ने कार्यालय की साफ-सफाई, रिकॉर्ड के रखरखाव, कार्य संस्कृति और प्रशासनिक अनुशासन की भी समीक्षा की। उन्होंने कहा कि कार्यालय में आने वाले प्रत्येक नागरिक के साथ सम्मानजनक व्यवहार किया जाए और किसी भी व्यक्ति को अनावश्यक रूप से परेशान न किया जाए। जनसेवा में लापरवाही बरतने वाले अधिकारियों और कर्मचारियों की जवाबदेही तय की जाएगी। निरीक्षण के दौरान अधिकारी लगातार आवश्यक अभिलेख और रिकॉर्ड प्रस्तुत करते रहे। करीब पूरे निरीक्षण के दौरान दस्तावेजों की जांच और विभागवार जानकारी लेने का सिलसिला चलता रहा।

निरीक्षण के बाद एडीएम संदीप कुमार ने कहा कि शासन की मंशा के अनुरूप पारदर्शी, जवाबदेह और जनहित केंद्रित कार्यप्रणाली सुनिश्चित करना प्रत्येक अधिकारी का दायित्व है। जनता की शिकायतों का समयबद्ध समाधान और योजनाओं का प्रभावी क्रियान्वयन प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता है। नगर पालिका में हुआ यह औचक निरीक्षण प्रशासनिक व्यवस्था को और अधिक प्रभावी तथा जनोन्मुखी बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है।

ADM Sandeep Kumar Conducts Surprise Inspection at Pilkhuwa Municipal Council, Reviews Records and Public Welfare Schemes
Pilkhuwa (Hapur): Additional District Magistrate (ADM) Sandeep Kumar conducted a surprise inspection of the Pilkhuwa Municipal Council on Tuesday, triggering heightened administrative activity across the office. Arriving without prior notice, the ADM carried out a detailed review of office functioning, official records, revenue-related work, staff attendance, pending files, and the implementation of various government welfare schemes.

Executive Officer (EO) Indrapal Singh and other municipal officials accompanied the ADM during the inspection and briefed him on ongoing development works, revenue collection, sanitation management, and the status of public welfare programmes.

ADM Sandeep Kumar directed officials to ensure that all government priority schemes reach every eligible beneficiary in a transparent, timely, and efficient manner. He also instructed departments to dispose of pending cases without unnecessary delay and to strengthen accountability in public service delivery.

The inspection also covered office cleanliness, record maintenance, administrative discipline, and workplace efficiency. The ADM emphasized that grievances of citizens must be resolved promptly and that no visitor to the municipal office should face inconvenience. He warned that negligence in public service would be dealt with seriously.

Throughout the inspection, officials presented files and departmental records for verification while responding to queries raised by the inspection team.

Speaking after the inspection, ADM Sandeep Kumar said that ensuring a transparent, accountable, and citizen-centric administration is the responsibility of every government officer. He reiterated that timely grievance redressal and effective implementation of welfare schemes remain the administration's highest priorities.

The surprise inspection is being viewed as a significant administrative initiative aimed at improving transparency, efficiency, and public-oriented governance in the Pilkhuwa Municipal Council.






