ब्रेकिंग न्यूज़
ताज़ा ख़बरों के लिए बने रहिए…

15 जुलाई से मांगलिक कार्यों पर लगेगा विराम, जानिए कब तक नहीं होंगे विवाह-गृह प्रवेश

By Sushil Sharma6 min read

15 जुलाई से मांगलिक कार्यों पर लगेगा विराम, जानिए कब तक नहीं होंगे विवाह-गृह प्रवेश

15 जुलाई से मांगलिक कार्यों पर लगेगा विराम

शेयर करें:

हापुड़। विवाह, गृह प्रवेश, मुंडन और उपनयन संस्कार जैसे शुभ एवं मांगलिक कार्यों की योजना बना रहे लोगों के लिए महत्वपूर्ण सूचना है। ज्योतिर्विद पंडित सुबोध पाण्डेय के अनुसार 15 जुलाई, बुधवार को देवगुरु बृहस्पति (गुरु) पश्चिम दिशा में अस्त हो रहे हैं। शास्त्रीय मान्यता के अनुसार गुरु अस्त होने से मांगलिक कार्यों पर विराम लग जाता है। इसी कारण दो दिन पूर्व यानी 13 जुलाई से ही विवाह सहित अन्य शुभ संस्कारों का शुभ मुहूर्त समाप्त माना गया है।

3369325

पंडित सुबोध पाण्डेय ने बताया कि गुरु 15 जुलाई को प्रातः 11 बजकर 10 मिनट पर पश्चिम दिशा में अस्त होंगे। गुरु के अस्त रहने की अवधि में विवाह, गृह प्रवेश, मुंडन, उपनयन संस्कार और अन्य प्रमुख मांगलिक कार्य नहीं किए जाते हैं। हालांकि इस दौरान हवन, पूजा-पाठ, मंत्र जाप, कथा, नामकरण संस्कार तथा धार्मिक अनुष्ठान पूर्व की भांति किए जा सकते हैं।

3358699

उन्होंने बताया कि देवगुरु बृहस्पति 10 अगस्त, सोमवार को प्रातः 7 बजकर 53 मिनट पर पूर्व दिशा में उदय होंगे। इसके बाद 15 अगस्त से शुभ मुहूर्त देखकर गृह निर्माण प्रारंभ करना, व्यापार शुरू करना, वाहन खरीदना तथा नलकूप स्थापना जैसे कार्य किए जा सकते हैं। हालांकि विवाह सहित अन्य प्रमुख मांगलिक कार्यों के लिए अभी भी प्रतीक्षा करनी होगी।

3358758

पंडित पाण्डेय ने बताया कि 22 जुलाई को भड्डली नवमी का अबूझ मुहूर्त रहेगा। क्षेत्रीय परंपरा के अनुसार इस दिन विवाह संपन्न कराए जाते हैं। हालांकि उन्होंने स्पष्ट किया कि भड्डली नवमी को शास्त्रों में अबूझ मुहूर्त के रूप में मान्यता प्राप्त नहीं है, बल्कि यह कई क्षेत्रों में प्रचलित पारंपरिक मान्यता है।

3358695

उन्होंने बताया कि 25 जुलाई, शनिवार को देवशयनी एकादशी का पावन व्रत रखा जाएगा। इसी दिन से भगवान श्रीहरि विष्णु चार माह के लिए क्षीरसागर में शेषनाग की शय्या पर योगनिद्रा में विराजमान हो जाते हैं। इसके साथ ही चातुर्मास का शुभारंभ भी हो जाएगा। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार इस अवधि में सृष्टि के संचालन का दायित्व भगवान शिव के हाथों में माना जाता है।

3358698

ज्योतिर्विद के अनुसार चातुर्मास के दौरान व्रत, हवन, जप, तप, दान, पूजा-पाठ और धार्मिक साधना का विशेष महत्व होता है। इस अवधि में किए गए पुण्य कार्यों का फल कई गुना अधिक प्राप्त होने की मान्यता है। चातुर्मास 20 नवंबर, शुक्रवार को कार्तिक शुक्ल पक्ष की देवठान एकादशी तक रहेगा। इसी दिन भगवान विष्णु योगनिद्रा से जागृत होंगे और इसके बाद विवाह सहित सभी मांगलिक कार्य पुनः प्रारंभ हो जाएंगे।

3358689

पंडित सुबोध पाण्डेय ने बताया कि 15 जुलाई से आषाढ़ शुक्ल पक्ष की प्रतिपदा के साथ गुप्त नवरात्रि का भी शुभारंभ हो रहा है। गुप्त नवरात्रि वर्ष में दो बार—माघ और आषाढ़ मास में आती है। यह विशेष रूप से तंत्र साधना, मंत्र जाप, देवी उपासना और आध्यात्मिक साधना के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण मानी जाती है।

3220714

उन्होंने बताया कि गुप्त नवरात्रि में दशमहाविद्याओं मां काली, तारा, त्रिपुरसुंदरी, भुवनेश्वरी, छिन्नमस्ता, भैरवी, धूमावती, बगलामुखी, मातंगी और कमला की आराधना का विशेष महत्व है। साधक प्रातः स्नान के बाद कलश स्थापना करें। कलश स्थापना का शुभ मुहूर्त प्रातः 5 बजकर 33 मिनट से 10 बजकर 9 मिनट तक रहेगा।

2949491

उन्होंने श्रद्धालुओं को सलाह दी कि पूरे नवरात्रि में मां दुर्गा अथवा अपनी इष्ट देवी की विधि-विधान से पूजा करें। दुर्गा सप्तशती, देवी कवच अथवा "ॐ ऐं ह्रीं क्लीं चामुण्डायै विच्चे" मंत्र का श्रद्धापूर्वक जाप करें। सात्विक भोजन ग्रहण करें, ब्रह्मचर्य का पालन करें तथा नवमी तिथि पर कन्या पूजन अवश्य करें। साथ ही मांस, मदिरा और तामसिक भोजन से दूर रहें तथा क्रोध, असत्य और अपशब्दों का त्याग कर साधना के नियमों का पालन करें।

🚩 श्री ज्योतिष कार्यालय 🚩

ज्योतिर्विद पंडित सुबोध पाण्डेय

देवलोक कॉलोनी, हापुड़

ज्योतिष एवं कर्मकाण्ड विशेषज्ञ

संपर्क सूत्र: 9634408321

Auspicious Ceremonies to Pause from July 15: Know When Weddings and Housewarming Rituals Will Resume

Hapur: People planning weddings, housewarming ceremonies, mundan (tonsure), thread ceremonies, and other auspicious rituals should take note of an important astrological update. According to renowned astrologer Pandit Subodh Pandey, Jupiter (Guru) will set in the western direction on Wednesday, July 15, leading to a temporary suspension of major auspicious ceremonies. As per traditional Hindu astrology, such ceremonies are considered inauspicious during Guru Ast (the setting of Jupiter). Therefore, auspicious activities have already been paused from July 13, two days before Jupiter's setting.

3227268

Pandit Subodh Pandey explained that Jupiter will set at 11:10 a.m. on July 15. During this period, major ceremonies such as marriage, housewarming (Griha Pravesh), Mundan, and Upanayana (sacred thread ceremony) are generally avoided according to religious traditions.

3358675

However, religious activities such as havan (fire rituals), daily worship, mantra chanting, spiritual discourses (Katha), and naming ceremonies (Namkaran Sanskar) may continue without interruption.

3220332

According to the astrologer, Jupiter will rise again in the eastern direction on Monday, August 10, at 7:53 a.m. From August 15 onward, auspicious muhurats may be observed for starting house construction, launching a business, purchasing a vehicle, or installing a tube well, after consulting a suitable muhurat. However, marriages and certain other major ceremonies will continue to remain suspended until later in the year.

3358676

Pandit Pandey also highlighted that Bhaddali Navami, falling on July 22, is traditionally regarded as an Abujh Muhurat (a naturally auspicious day) in several regions, allowing weddings to be performed without consulting a specific muhurat. He clarified that this belief is based on regional tradition rather than classical Hindu scriptures.

3358665

He further informed that Devshayani Ekadashi will be observed on Saturday, July 25. According to Hindu belief, on this day Lord Vishnu enters Yoga Nidra (divine cosmic sleep) in the Kshir Sagar (Ocean of Milk), resting on the serpent Sheshnag along with Goddess Lakshmi. This also marks the beginning of Chaturmas, the four sacred months of spiritual observances.

3358677

During Chaturmas, it is believed that Lord Shiva oversees the cosmic order, while devotees are encouraged to engage in fasting, yajnas, mantra chanting, charity, and other religious practices. These four months are considered highly auspicious for spiritual growth and devotion. Chaturmas will continue until Dev Uthani Ekadashi on November 20, after which weddings and all major auspicious ceremonies will resume.

3358697

Pandit Subodh Pandey also announced that Gupt Navratri begins on Wednesday, July 15. Celebrated twice a year in the months of Magha and Ashadha Gupt Navratri is especially significant for Tantric practices, mantra meditation, Goddess worship, and advanced spiritual disciplines.

3220713

During these nine sacred days, devotees particularly worship the Ten Mahavidyas—Kali, Tara, Tripurasundari, Bhuvaneshwari, Chhinnamasta, Bhairavi, Dhumavati, Baglamukhi, Matangi, and Kamala.

The astrologer advised devotees to take a holy bath early in the morning and perform Kalash Sthapana between 5:33 a.m. and 10:09 a.m., considered the most auspicious time for the ritual.

3358748

He further recommended worshipping Goddess Durga or one's chosen deity, reciting the Durga Saptashati, Devi Kavach, or chanting the sacred mantra "Om Aim Hreem Kleem Chamundayai Vichche". Devotees should follow a sattvic (pure vegetarian) diet, observe celibacy, perform Kanya Pujan on Navami, and refrain from consuming meat, alcohol, and tamasic food. They should also avoid anger, lies, and abusive language while observing the spiritual disciplines of Gupt Navratri.

🚩 Shri Jyotish Karyalaya 🚩

Astrologer Pandit Subodh Pandey

Devlok Colony, Hapur

Expert in Astrology & Hindu Rituals

Contact: +91 96344 08321

शेयर करें:
क्या आपको इस लेख में कोई त्रुटि मिली?🚩 Report an Error

संबंधित ख़बरें