हापुड़ में शुक्रवार को अधिकतम और न्यूनतम तापमान में दो डिग्री की बढ़त हुई। लेकिन सुबह और शाम की ठंड अभी भी बरकरार है। वहीं, एक्यूआई 225 दर्ज किया गया, लेकिन इसके बाद भी प्रदूषण स्तर खराब श्रेणी में बना हुआ है।
मौसम साफ होने से शुक्रवार सुबह कोहरे से निजात मिली और जल्द ही सूरज निकल आया। दिन का अधिकतम तापमान 24 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जो बृहस्पतिवार के मुकाबले दो डिग्री अधिक रहा। जिसके कारण दिन में लोगों को गर्मी का भी एहसास हुआ।
जबकि न्यूनतम तापमान में भी दो डिग्री की बढ़त देखने को मिली और 11 डिग्री दर्ज किया गया। दिन में पांच किलोमीटर प्रतिघंटे की रफ्तार से हवा चली, लेकिन इसके बाद भी प्रदूषण स्तर खराब श्रेणी में रहा। हालांकि एक्यूआई 225 दर्ज किया गया।
वहीं सुबह और शाम अभी भी ठंड का असर बरकरार है। मौसम वैज्ञानिक डॉ. अशोक कुमार का कहना है कि फरवरी के प्रथम सप्ताह में मौसम में बदलाव देखने को मिलेगा। अगले दो दिनों में एक बार फिर मौसम बदलेगा, जिले में सोमवार को हल्की बारिश होने की संभावना है, इसके बाद तापमान में उतार चढ़ाव जारी रहने की संभावना है।