जनपद हापुड़ में अग्रवाल महासभा चुनाव का बिगुल बज चुका है। छह पदों व 14 कार्यकारिणी सदस्य के पद पर आगामी पांच मार्च को एसएसवी डिग्री कॉलेज में मतदान होगा।
4671 मतदाता 40 प्रत्याशियों की किस्मत का फैसला करेंगे। गुरुवार को चुनाव अधिकारी ने प्रत्याशियों की अंतिम सूची का प्रकाशन कर दिया है।
अग्रवाल महासभा चुनाव में वैश्य समाज के दो ग्रुप आमने सामने हैं। अग्र बंधु सेवा ग्रुप से प्रधान पद पर ललित कुमार अग्रवाल छावनी, उप प्रधान पद पर भारत भूषण गोयल, मंत्री पद पर सुधीर गुप्ता, उप मंत्री पद पर हिमांशु गोयल मोनू, कोषाध्यक्ष पद पर अनुज गोयल, उप कोषाध्यक्ष पद पर नवीन गर्ग चुनावी मैदान में उतर चुके हैं। जबकि महाराजा अग्रसेन सेवा ग्रुप से प्रधान पद पर संजय गर्ग, उप प्रधान पद पर संजय अग्रवाल, मंत्री पद पर अंकुर कंसल, उपमंत्री पद पर डॉ.अनिल कुमार जैन, कोषाध्यक्ष पद पर विमेश कुमार गोयल, उप कोषाध्यक्ष पद पर संदीप कुमार और हिमांशु जैन मैदान में हैं। इसके अलावा प्रधान पद पर निर्दलीय बिजेन्द्र कुमार गर्ग व वीरेन्द्र कुमार पिल्लू भी मैदान में हैं।
चुनाव अधिकारी डा.नवीन चंद सिंह ने बताया कि पांच मार्च को सुबह 8 से शाम 5 बजे तक वोट डाले जाएंगे। 6 मार्च को सुबह 8 बजे से मतगणना होगी। मतगणना के बाद परिणाम घोषित किए जाएंगे।
अग्रबंधु सेवा ग्रुप के सदस्य कार्यकारिणी प्रत्याशी
14 सदस्य समिति के लिए आशीष विजय गुप्ता, अमित गोयल, शुभम, रोहित गर्ग, आशीष मित्तल, सौरभ मित्तल, गोपाल जिंदल, राहुल कंसल, मनोज गुप्ता, शुभम गुप्ता, मधुर कंसल, वरूण, मुदित गोयल, मुदित अग्रवाल।
महाराजा अग्रसेन सेवा ग्रुप के प्रत्याशी 14 सदस्य वाली समिति के लिए सौरव अग्रवाल , मोहित बंसल, दीपक कुमार सिंहल , अनमोल गुप्ता, कीर्ति आजाद गुप्ता, संतोष अग्रवाल, आरके गुप्ता, राहुल बंसल, मनीष सिंहल, आशीष मित्तल, दीपक बंसल।