हापुड़ – प्रीत विहार स्थित भाजपा जिला कार्यालय पर मंगलवार को सबसे पहले सरकार के 8 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष में विधायक विजयपाल आरती व क्षेत्रीय महामंत्री विकास अग्रवाल ने प्रदर्शनी का उद्घाटन किया। कार्यकर्ताओं ने 8 वर्ष में सरकार द्वारा किए गए कार्य को प्रदर्शनी द्वारा देखा उसके उपरांत सक्रिय सदस्य सम्मेलन हुआ।
जिसमें विधायक विजयपाल आरती ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि 8 वर्ष सरकार के उत्तर प्रदेश को एक उत्तम प्रदेश बनाने की ओर सरकार ने कार्य किया और इस उत्तम प्रदेश में आज चारों तरफ विकास के मार्ग खुल चुके हैं। बड़े-बड़े उद्योगपति अपना उद्योग अब उत्तर प्रदेश में लगाना चाहते हैं।
क्षेत्रीय महामंत्री विकास अग्रवाल ने कहा कि उत्तर प्रदेश एक नया ग्रोथ इंजन बनकर उभरा है जो कि भारत में सबसे ज्यादा राजस्व देने वाला राज्य बन गया।जिससे भारत के साथ-साथ उत्तर प्रदेश का भी समूचा विकास हो रहा है।
जिला अध्यक्ष नरेश तोमर ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी का कार्यकर्ता लगातार जनता की सेवा के लिए कार्य कर रहा है। सरकार द्वारा चलाई गई योजनाओं को घर-घर तक पहुंचा रहा है। उसके विषय में बता रहा है कि किस प्रकार सरकार उत्तर प्रदेश के निवासियों के लिए कार्य कर रही है। अपना अधिकतम समय कार्यकर्ता पार्टी के कार्यों को जनहित के कार्यों को दे रहे हैं। जिसके लिए संपूर्ण नेतृत्व अपने कार्यकर्ताओं का अभिनंदन करता है व वंदन करता है।
उसके उपरांत युवा मोर्चे ने कार्यालय से ही बाइक रैली प्रारंभ की, इस अवसर पर जिला महामंत्री पुनीत गोयल राजीव सिरोही कविता म्हात्रे मालती भारती अलका निम महेश त्यागी और संजय त्यागी पवन गर्ग शोध सिंह नितिन पाराशर सुधीर शर्मा महिपाल सिंह विजय सरकार पवन सैनी सुरेंद्र सिंह महेश तोमर विनीत दीवान अनिल त्यागी फैज अंसारी संध्या शर्मा पूनम आदि कार्यकर्ताउपस्थित रहे।