हापुड़। सुशील शर्मा – शनिवार को समाजवादी पार्टी के जिला कार्यालय, जनपद हापुड़ में राजमाता अहिल्याबाई होल्कर जी की जयंती श्रद्धा और सम्मान के साथ मनाई गई। कार्यक्रम की अगुवाई सपा जिला अध्यक्ष माननीय आनंद गुर्जर ने की।
कार्यक्रम की शुरुआत राजमाता अहिल्याबाई होल्कर जी के चित्र पर माल्यार्पण से हुई। इसके पश्चात सभी पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी और उनके आदर्शों को याद किया।
इस अवसर पर पूर्व जिला अध्यक्ष तेजपाल प्रमुख, जिला प्रवक्ता संजय सिंह यादव, मोहम्मद अयूब सिद्दीकी, अख्तर मालिक, आदेश गोस्वामी, पुरुषोत्तम वर्मा, सद्दाम कुरेशी, मो. मोहसिन सलमानी, प्रियाक त्यागी, रेशमा यादव, यसी यादव, राधा यादव, दिल जहां, रिहाना, मुन्नी, अंजुम, इशरत, शबाना, साइन, राकेश कुमार, जितेंद्र कुमार, अंबा चौधरी, डॉ. राजेश कुमार यादव, सचिन पंडित सहित कई गणमान्य कार्यकर्ता एवं पदाधिकारी उपस्थित रहे।
जिला अध्यक्ष आनंद गुर्जर ने अपने संबोधन में कहा कि “राजमाता अहिल्याबाई होल्कर भारतीय इतिहास की प्रेरणास्रोत हैं। उन्होंने अपने अद्वितीय शासन और जनकल्याणकारी कार्यों से समाज में आदर्श स्थापित किया। हमें उनके आदर्शों से प्रेरणा लेनी चाहिए।” कार्यक्रम का उद्देश्य युवाओं में राष्ट्रीय गौरव और सामाजिक सेवा की भावना को प्रोत्साहित करना था।