हापुड़, पिलखुवा, गढ़मुक्तेश्वर। राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण ने एक अप्रैल से हाईवे 9 और हाईवे 234 पर सफर महंगा कर दिया है। जिले के तीनों टोल प्लाजा पर लगभग पांच प्रतिशत तक दरें बढ़ाई गई हैं। अब हाईवे पर सफर करना वाहन मालिकों के लिए महंगा हो जाएगा। नई दरें 31 मार्च की मध्य रात्रि (एक अप्रैल) से लागू हो जाएंगी। जिसका सीधा असर आम लोंगों पर होना तय है।
हर साल टोल प्लाजा पर टैक्स बढ़ता है। पिछले एक सप्ताह से नए वित्तीय वर्ष में एक अप्रैल से वाहन स्वामियों पर टोल टैक्स की दरें बढ़ानी थीं। शुक्रवार की रात नई टोल दरें जारी कर दी गईं। जिले के तीनों टोल प्लाजा से निकलने पर अब करीब पांच फीसदी अधिक टैक्स देना पड़ेगा। साथ ही लोकल वाहनों के मासिक पास की दरों में भी इजाफा किया गया है।
यह नई टोल दरें 31 मार्च की रात 12 बजे से मतलब एक अप्रैल की रात से ही नई दरें लागू हो जाएंगी। इससे वाहन चालकों की जेब पर इसका सीधा असर पड़ेगा। जिले के छिजारसी, अल्लाबख्शपुर और कुराना टोल प्लाजा से हर दिन गुजरने वाले करीब 40 हजार वाहन स्वामियों की जेब को बोझ झेलना पड़ेगा।
कुराना टोल प्लाजा के संचालक कोकब तोमर का कहना है कि नए आदेश मिल गए हैं। 31 मार्च की रात 12 बजे के बाद एक अप्रैल की रात से ही नई दरें लागू हो जाएंगी।
छिजारसी टोल प्रोजेक्ट हेड अमित सिंह- ने बताया की नई दरें जारी हुई हैं। हालांकि, यह ऑनलाइन आई है, इसमें अभी बदलाव हो सकता है। फिलहाल करीब पांच प्रतिशत की वृद्धि हुई है।