जनपद हापुड़ में पर्यटन विभाग ने ब्रजघाट को हरिद्वार की तर्ज पर विकसित करने के लिए कवायद तेज कर दी है। ब्रजघाट के रामलीला मैदान में एक करोड़ की लागत से पर्यटन विकास केंद्र का शीघ्र ही निर्माण किया जाएगा। जिसका निर्माण सीएनडीएस संस्था करेगी।
गढ़-ब्रजघाट के विकास को लेकर ढुलमुल दिख रही प्रदेश सरकार अब गंभीर कदम उठा रही है। सरकार के आदेश पर विभिन्न विभागों द्वारा करोड़ों रुपये के विकास कार्य कराए जा रहे हैं। सरकार का उद्देश्य ब्रजघाट को हरिद्वार की तर्ज पर विकसित करना है। इस क्रम में ही विभाग द्वारा ब्रजघाट के रामलीला मैदान में पर्यटन विकास केंद्र का निर्माण कराया जाएगा। कार्यदायी संस्था सीएनडीएस एक करोड़ से इसका निर्माण करेगी।
सीएनडीएस संस्था के अवर अभियंता अर्जुन सिंह ने बताया कि करीब एक करोड़ की लागत से पर्यटन विकास केंद्र का निर्माण किया जाएगा। इस केंद्र से क्षेत्र के पर्यटन स्थालों की जानकारी मिलेगी। जिससे यहां आने वाले पर्यटकों को भटकना नहीं पड़ेगा।