जनपद हापुड़ में बृहस्पतिवार शाम को रमजान का चांद का दीदार होने के बाद लोगों ने एक दूसरे को रमजान मुबारक की बधाई दी। जुमे के साथ आज पहला रोजा है। रमजान के मौके पर बाजार गुलजार हुए नजर आये। रमजान पर खरीदारी के लिए बाजार में काफी भीड़ उमड़ी रही। वहीं लोगों ने पुराने बाजार में सहरी में खाने के लिए खजला, सेंवई, दूध,फल व अन्य सामान खरीदते दिखे।
नगर के बुलंदशहर रोड, मजीदपुरा, कोटला सादात, सिकंदर गेट और पुराना बाजार में देर रात तक बाजार गुलजार रहे। रमजान के अंतिम दिन 14.28 घंटे का सबसे लंबा रोजा रहेगा।
शुक्रवार को रमजान का पहला रोजा होगा। जिसकी समय अवधि 13.34 घंटे की है। रमजान के अंतिम दिन तक यह समय अवधि बढ़कर 14.28 घंटे तक पहुंच जाएगी। जिससे रमजान का सबसे लंबा रोजा रमजान के अंतिम शुक्रवार का होगा।