हापुड़। शुक्रवार को शहर के नागरिकों व भाजपा पदाधिकारियों द्वारा “ऑपरेशन सिंदूर” के अंतर्गत एक भव्य तिरंगा यात्रा का आयोजन किया गया। यह यात्रा भारतीय सेना के हालिया शौर्य प्रदर्शन को समर्पित थी और सैनिकों के अदम्य साहस, पराक्रम और बलिदान के प्रति वंदन व अभिनंदन का प्रतीक बनी।
तिरंगा यात्रा का नेतृत्व जिला अध्यक्ष नरेश तोमर ने किया। यात्रा को फ्री गंजरोड इस्थिति रेलवे पार्क से उत्तरप्रदेश सरकार मे कैबनेट मंत्री नरेन्द कश्यप और जिला अध्यक्ष नरेश तोमर ने संयुक्त रूप से हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। यात्रा में भारत माता की जय और भारतीय सेना के समर्थन में गगनभेदी नारे लगाए गए।
सबसे आगे चल रहे डीजे वाहन पर देशभक्ति गीतों ने पूरे वातावरण को राष्ट्रभक्ति से ओतप्रोत कर दिया। यात्रा के दौरान कई सामाजिक संस्था रही राम स्वरुप जनता उ.मा. विद्यालय के बच्चे रहें एनसीसी कैडेट्स, आर्य समाज के प्रतिनिधि और बड़ी संख्या में आम नागरिक अपने-अपने ध्वजों के साथ सहभागी बने।
रास्ते के विभिन्न स्थानों पर व्यापारिक संगठनों व नागरिकों ने पुष्पवर्षा कर तिरंगा यात्रा का जोरदार स्वागत किया। सड़कों पर उमड़ी जनसैलाब और लहराते तिरंगे इस बात का प्रतीक थे कि हापुड़ की जनता अपने वीर जवानों के सम्मान में एकत्र हुई यह यात्रा सिर्फ एक प्रदर्शन नहीं, बल्कि हर देशवासी की ओर से भारतीय सेना को श्रद्धा, सम्मान और समर्थन का प्रतीक है।
हम सबको गर्व है कि हमारे देश की सेना इतनी शक्तिशाली और समर्पित है। इस आयोजन के माध्यम से जनता को यह संदेश देना चाहती है कि देश की रक्षा में लगे जवानों के साथ पूरा भारत खड़ा है।