हापुड़/ सुशील शर्मा – गंगा दशहरा पर्व के मद्देनज़र मेरठ परिक्षेत्र के जनपदों में पुलिस प्रशासन ने व्यापक सुरक्षा व्यवस्था के साथ चाक-चौबंद इंतज़ाम किए हैं। इस पर्व पर लाखों श्रद्धालु गंगा सहित अन्य प्रमुख नदियों के घाटों पर स्नान व पूजा-अर्चना करेंगे। तीर्थनगरी ब्रजघाट (हापुड़) में विशेष रूप से भारी भीड़ उमड़ने की संभावना को देखते हुए यहां सुरक्षा व्यवस्था और अधिक मजबूत की गई है।
विशेष पुलिस बल की तैनाती:
जनपद हापुड़ को मेरठ परिक्षेत्र से अतिरिक्त बल के रूप में:
05 पुलिस उपाधीक्षक,
20 निरीक्षक,
120 उपनिरीक्षक,
300 मुख्य आरक्षी/आरक्षी,
25 महिला उपनिरीक्षक,
110 महिला मुख्य आरक्षी/आरक्षी,
15 यातायात उपनिरीक्षक,
40 यातायात आरक्षी,
02 पीएसी कंपनियाँ तैनात की गई हैं।
22 घाटों पर होगा स्नान:
परिक्षेत्र के चारों जनपदों—मेरठ, बुलंदशहर, बागपत और हापुड़—में कुल 22 घाटों पर स्नान का आयोजन होगा:
मेरठ: 04 घाट
बुलंदशहर: 14 घाट
बागपत: 01 घाट
हापुड़: 03 घाट
इन सभी स्थानों पर लगभग 14-15 लाख श्रद्धालुओं के एकत्र होने की संभावना है।
गोष्ठियों और समन्वय की तैयारी:
पीस कमेटी/धर्मगुरुओं/शांति समिति के साथ 94 गोष्ठियाँ
प्रशासनिक विभागों (नगर निगम, स्वास्थ्य, विद्युत आदि) के साथ 88 बैठकें
आयोजकों/संचालकों के साथ 87 समन्वय बैठकें संपन्न की गई हैं।
ड्यूटी प्लानिंग:
06 अपर पुलिस अधीक्षक,
19 सीओ,
79 निरीक्षक,
503 उपनिरीक्षक,
605 मुख्य आरक्षी,
604 आरक्षी,
160 होमगार्ड/पीआरडी,
02 पीएसी कंपनियाँ पूरे परिक्षेत्र में ड्यूटी पर रहेंगी।
डीआईजी कलानिधि नैथानी ने दिए दिशा-निर्देश:
पुलिस उपमहानिरीक्षक (डीआईजी) मेरठ परिक्षेत्र श्री कलानिधि नैथानी ने पर्व को शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के लिए जनपद प्रभारियों को निम्नलिखित निर्देश दिए:
✔ रूट डायवर्जन की योजना तैयार कर पड़ोसी जनपदों से समन्वय स्थापित किया जाए।
✔ श्रद्धालुओं के लिए सुरक्षित और सुव्यवस्थित स्नान स्थल सुनिश्चित किए जाएं।
✔ गंगा तटवर्ती इलाकों में पैदल गश्त, संदिग्धों की जांच और वाहनों की चेकिंग की जाए।
✔ एएस चेक टीम गठित कर डस्टबिन/वाहनों की जांच, एलआईयू को सतर्क रखा जाए।
✔ ड्यूटी में तैनात पुलिसकर्मी लगातार सीटी बजाकर श्रद्धालुओं को नियंत्रित रूप से आगे बढ़ाएं, किसी को अनावश्यक न रोकें।
✔ गोताखोरों की तैनाती और नावें तैयार हालत में रहें।
✔ सभी बैरियरों पर बैरिकैटिंग और सतर्क पुलिस बल मौजूद रहे।
✔ पार्किंग व्यवस्था सुदृढ़, ऑटो/ई-रिक्शा घाट तक न जाने पाए।
✔ नगर पालिका के सहयोग से स्वच्छता सुनिश्चित की जाए।
✔ सीसीटीवी कैमरे क्रियाशील रखें, जरूरत पड़ने पर उनकी संख्या भी बढ़ाई जाए।
✔ स्वास्थ्य विभाग से समन्वय कर एम्बुलेंस की संख्या बढ़ाई जाए।
✔ गुंडा दमन दल को सक्रिय रखते हुए जेबकतरे, मनचले और चोरों पर सख्त कार्यवाही हो।
गंगा दशहरा पर लाखों श्रद्धालुओं की संभावित भीड़ को देखते हुए पुलिस प्रशासन ने पूरे मेरठ परिक्षेत्र में सतर्कता और सुरक्षा व्यवस्था के पुख्ता प्रबंध किए हैं। श्रद्धालुओं की सुविधा, सुरक्षा और पर्व के शांतिपूर्ण आयोजन को प्राथमिकता दी गई है।