हापुड़ में होली का त्यौहार धूमधाम से मनाया जाएगा। इस दौरान आमजनों को पानी की दिक्कत बिलकुल भी नहीं होगी। इसके लिए नगर पालिका की और से तैयारियां शरू कर दी गयी है। इस बार होली पर शहरवासियों को 550 लाख लीटर पानी की आपूर्ति होगी। इससे पहले नगर पालिका ने नलकूपों और जनरेटरों की मरम्मत का कार्य तेज कर दिया है। वहीं, दो दिन के लिए तीन शिफ्टों में सहायक अभियंता जलकल के नेतृत्व में ड्यूटी लगाई गई हैं। इमरजेंसी के लिए 17 जेनरेटर भी लगाए गए हैं।
शहर की करीब तीन लाख आबादी को नगर पालिका का जलकल विभाग हर दिन करीब 420 लाख लीटर पानी की आपूर्ति करता है। यह आपूर्ति 70 नलकूप और 10 ओवरहेड टैंक के जरिए होती है, लेकिन होली पर पानी आपूर्ति की मांग बढ़ जाती है। इस बार 550 लाख लीटर पानी को आवश्यकता की उम्मीद है।
सभी 70 नलकूपों की मरम्मत कराई जा रही है। नलकूपों की मोटर, बोरिंग के अलावा बिजली के तारों की चेकिंग के साथ ही मरम्मत की जा रही है। इसके अलावा जिन इलाकों में होली को लेकर अधिक उत्सव रहता है। बिजली आपूर्ति बाधित होने की स्थिति में वहां के 17 नलकूपों पर जेनरेटर भी लगाए गए हैं। इसके अलावा पांच जेनरेटर अतिरिक्त रखे गए हैं। यदि कोई जनरेटर खराब होता है तो फिर उस स्थान पर जल्द दूसरा जेनरेटर पहुंचा जाएगा। नगर पालिका दुल्हेंडी के दिन सुबह छह बजे से पानी की आपूर्ति शुरू कर देगी।
तीन शिफ्टों में लगाई गई कयूटी नगर पालिका में अभी आउटसोर्सिंग कर्मचारी ही नलकूपों का संचालन करते हैं। कर्मचारी भी अपने परिवार के साथ होली मना सके, इसके लिए तीन शिफ्टों में डयूटी रहेगी।
वहीं, छह कर्मचारियों और मरम्मत के लिए एक टीम रिजर्व में रहेगी। साथ ही लिपिकों की टीम सहायक अभियंता के नेतृत्व में पालिका कार्यालय में ही मौजूद रहेगी।
नगर पालिका परिषद अध्यक्ष पुष्पा- ने बताया की नगर पालिका ने होली को लेकर नलकूपों और जनरेटरों की मरम्मत शुरू करा दी है। बुधवार तक मरम्मत का कार्य पूरा हो जाएगा। 13 और 14 मार्च को पानी की आपूर्ति बेहतर तरीके से होगी।