हापुड़ में सितंबर में मानसून ने दस्तक दे दी है। शहर में बारिश और तेज हवा का असर देखने को मिल रहा है। शुक्रवार को बूंदाबांदी से मौसम सुहाना हो गया, लोगों को गर्मी से राहत मिली। मौसम विभाग के अनुसार अगले पांच दिन भी बारिश की संभावना है, हालांकि इस दौरान तापमान में ज्यादा बदलाव की उम्मीद नहीं है।
सितंबर की शुरूआत से मौसम मेहरबान है। मौसम खुशनुमा बना हुआ है। इस सप्ताह के प्रारंभ से ही लोगों को चटक धूप से छुटकारा मिला हुआ है और बूंदाबांदी के साथ हवाओं में भी ठंडक बढ़ने लगी है। शुक्रवार को दिन निकलते ही आसमान में काले बादल छा गए और सूर्य देव के दर्शन नहीं हो सके।
सुबह करीब 10 बजे बूंदाबांदी शुरू हो गई। करीब डेढ़ घंटे तक हल्दी बूंदाबांदी होती रही। जिससे मौसम सुहाना हो गया। 12 बजे के बाद बारिश रुकी तो लोग घरों से निकले। इसके बाद शाम से बादल छाए रहे और करीब सवा 5 बजे झमाझम बारिश हुई।
मौसम वैज्ञानिक डॉ. अशोक कुमार ने बताया कि शुक्रवार को अधिकतम तापमान 29 डिग्री व न्यूनतम तापमान 25 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। अगले कुछ दिन ओर बारिश की संभावना बन रही है, हालांकि बारिश के बाद भी तापमान में ज्यादा बदलाव को संभावना नही है। इसके बाद फिर से मौसम में बदलेगा और तापमान में बढ़ोतरी होगी।