Halchal India News
  • Home
  • लोकल न्यूज़
    • हापुड़ न्यूज़
    • पिलखुवा न्यूज़
    • गढ़मुक्तेश्वर
  • हलचल न्यूज़
  • राजनीति
  • देश-दुनिया
  • खेल-कूद
  • शिक्षा
No Result
View All Result
सूचना दें
Halchal India News
  • Home
  • लोकल न्यूज़
    • हापुड़ न्यूज़
    • पिलखुवा न्यूज़
    • गढ़मुक्तेश्वर
  • हलचल न्यूज़
  • राजनीति
  • देश-दुनिया
  • खेल-कूद
  • शिक्षा
No Result
View All Result
Halchal India News
No Result
View All Result
गर्मी का असर हुआ तेज, लगातार बढ़ रहा दिन का तापमान

गर्मी का असर हुआ तेज, लगातार बढ़ रहा दिन का तापमान

Halchal India News by Halchal India News
March 27, 2024
in हापुड़ न्यूज़
0
Share on FacebookShare on Twitter

हापुड़ में मौसम गर्म होने के कारण तापमान भी तेजी से बढ़ने लगा है। मंगलवार दोपहर तक तापमान 35 डिग्री तक पहुंच गया। वहीं न्यूनतम भी 19 डिग्री तक पहुंच गया। हालांकि, शाम तक तापमान दो डिग्री घटकर 33 डिग्री तक पहुंच गया। वहीं, बुधवार को तापमान में तीन डिग्री बढ़ोतरी की आशंका है।

You might also like

कमिश्नर का निर्देश: कांवड़ मार्गों की मरम्मत जल्द करें, नियम तोड़ने वाले डीजे होंगे जब्त

कमिश्नर का निर्देश: कांवड़ मार्गों की मरम्मत जल्द करें, नियम तोड़ने वाले डीजे होंगे जब्त

July 11, 2025
सावन के पहले सोमवार को होगा भगवान भोले का जलाभिषेक, ब्रजघाट में उमड़ेंगे शिवभक्त

सावन के पहले सोमवार को होगा भगवान भोले का जलाभिषेक, ब्रजघाट में उमड़ेंगे शिवभक्त

July 11, 2025

मौसम में लगातार हो रहे परिवर्तन की रफ्तार अब थम रही है। क्योंकि अब वातावरण में गर्मी बढ़ रही है और तापमान हर दिन छलांग लगा रहा है। मंगलवार को तापमान 35 डिग्री पर जा पहुंचा। धूप के कारण लोगों को भीषण गर्मी का अहसास हुआ। दोपहर को तेज धूप में लोगों का पैदल सफर करना मुश्किल होने लगा है। गर्मी से राहत पाने के लिए लोगों को पंखे की आवश्यकता महसूस होने लगी है।

मौसम विशेषज्ञों के अनुसार आगामी दिनों में पारा लगातार बढ़ेगा। एक सप्ताह पहले तक रात के समय में ठंड महसूस होती थी। लेकिन, अब रात का तापमान भी लगातार बढ़ रहा है। दोपहर में सूरज की तल्ख किरणों से गर्मी बढ़ गई है। ऐसे में अब घरों और ऑफिसों में एसी, पंखे चलने शुरू हो गए हैं। धूप से बचने के लिए लोग कई तरह के जतन करते नजर आ रहे हैं। आधी रात के बाद कुछ ठंडक महसूस होती है, लेकिन शाम तक गर्मी रहती है।

मौसम वैज्ञानिक डॉ. अशोक कुमार ने बताया कि बुधवार को अधिकतम और न्यूनतम तापमान में तीन डिग्री की बढ़ोतरी का अनुमान है।

Tags: hapur newsThe effect of heat intensified
Halchal India News

Halchal India News

Related Stories

कमिश्नर का निर्देश: कांवड़ मार्गों की मरम्मत जल्द करें, नियम तोड़ने वाले डीजे होंगे जब्त

कमिश्नर का निर्देश: कांवड़ मार्गों की मरम्मत जल्द करें, नियम तोड़ने वाले डीजे होंगे जब्त

by Halchal India News
July 11, 2025
0

सिंभावली। सावन माह में शुरू होने जा रही कांवड़ यात्रा को लेकर कमिश्नर ऋषिकेश भास्कर यशोद और डीआईजी कलानिधि नैथानी...

सावन के पहले सोमवार को होगा भगवान भोले का जलाभिषेक, ब्रजघाट में उमड़ेंगे शिवभक्त

सावन के पहले सोमवार को होगा भगवान भोले का जलाभिषेक, ब्रजघाट में उमड़ेंगे शिवभक्त

by Halchal India News
July 11, 2025
0

ब्रजघाट। सावन माह के पहले सोमवार को भगवान शिव का पावन जलाभिषेक किया जाएगा। इसके लिए गंगा पार के शिवभक्त...

बाबूगढ़: आठ ट्यूबवैलों से केबल और स्टार्टर चोरी, किसानों में रोष

बाबूगढ़: आठ ट्यूबवैलों से केबल और स्टार्टर चोरी, किसानों में रोष

by Halchal India News
July 11, 2025
0

बाबूगढ़। थाना क्षेत्र के गांव गोहरा मुदाफरा में बुधवार रात आठ ट्यूबवैलों को निशाना बनाकर अज्ञात चोर केबल और स्टार्टर...

हापुड़: महिला से मंगलसूत्र छीनने का प्रयास, शोर मचाने पर भागे बाइक सवार बदमाश

हापुड़: महिला से मंगलसूत्र छीनने का प्रयास, शोर मचाने पर भागे बाइक सवार बदमाश

by Halchal India News
July 11, 2025
0

हापुड़। नगर कोतवाली क्षेत्र के पटेलनगर मोहल्ले में गुरुवार रात बाइक सवार दो बदमाशों ने एक महिला से मंगलसूत्र छीनने...

Next Post
होली के बाद आंखों में रंग जाने से जलन और सूजन, ओपीडी में पहुंचे 232 मरीज

केमिकल युक्त रंगों से आंखों में हुई जलन, पकवान से बिगड़ी सेहत

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Halchal India

हलचल इंडिया न्यूज़
एक ऐसा न्यूज़ पोर्टल जहां मचती है सिर्फ सच की हलचल, हर समय, हर रोज

  • लोकल न्यूज़
  • हलचल न्यूज़
  • हलचल
  • Contact Us

© 2022 Halchal India News -Halchal India News by Sushil Sharma.

No Result
View All Result
  • लोकल न्यूज़
  • राजनीति
  • खेल-कूद
  • हलचल न्यूज़
  • शिक्षा
  • देश-दुनिया
  • हलचल
  • Contact Us

© 2022 Halchal India News -Halchal India News by Sushil Sharma.