हापुड़। भ्रष्टाचार हो या जनता की समस्या का समाधान डीएम अभिषेक पांडेय तुरंत एक्शन लेकर कार्यवाही करते है। चाहे आधी रात हो या फिर दिन डीएम खुद सड़कों पर उतरकर शहर का निरीक्षण करते हैं। लगता है जैसे डीएम अभिषेक पांडेय शहर को स्वच्छ बेहतर और जनता को उनकी शिकायतों से मुक्त करने का प्रण लें चुके है और उसे पैटर्न पर आगे बढ़ते जा रहे हैं।
जब से डीएम अभिषेक पांडेय ने चार्ज संभाला है तभी से जिले में लगातार जनता की समस्याओं का निस्तारण करने को लेकर लगातार गांव गांव जाकर जनता की समस्याओं को सुन रहे हैं और उनका निस्तारण भी करा रहे हैं। शुक्रवार को डीएम अभिषेक पांडेय को विकासखंड गढ़मुक्तेश्वर के गांव बिलारा में दो पक्षों में मिट्टी के उठान को लेकर विवाद की शिकायत मिली।
डीएम ने शिकायत का शीघ्र संज्ञान लेते हुए मौके पर पहुंचे और दोनों पक्षों को शांतिपूर्ण तरीके से सुनने के बाद दोनों पक्षो का समझौता कराया। डीएम ने दूसरे पक्ष के पास खेत से मिट्टी उठाने की परमिशन भी देखी। जो मानक के अनुरूप सही मिली। जिसके बाद डीएम ने दूसरे पक्ष को समझाकर दोनों पक्षों का मौके पर ही सुलह करा दिया है। इसके बाद दोनों पक्ष डीएम के इस फैसले पर संतुष्ट हुए।
डीएम अभिषेक पांडेय की जनता के प्रति यह कार्यप्रणाली सभी का मन मोह रही है। जिससे जिले की जनता की समस्याओं के समाधान को लेकर डीएम से उम्मीदें बढ़ गई है। दूसरी और भ्रष्टाचार करने वालों के इरादे भी पस्त हो चुके हैं।