हापुड़ में गर्मी बढ़ने से लोग बेहाल है। गर्मी में यात्रियों का सफर आसान बनाने के लिए हापुड़ रोडवेज डिपो में 124 बसों में से सिर्फ दो ही एसी बसें हैं। गर्मी बढ़ने के साथ ही यात्रियों ने लंबे मार्गों पर एसी बसों का संचालन कराने की मांग की है।
गर्मी में यात्री परेशान हैं। लखनऊ, हल्द्वानी, दिल्ली सहित लंबे मार्गो पर जाने वाले यात्रियों को गर्मी में एसी बसों की दरकार बढ़ गई है। यात्रियों का सफर आसान बनाने के लिए सहायक क्षेत्रीय प्रबंधक रणजीत सिंह का कहना है कि लंबे मार्गों पर डिपो की अधिकांश बसों का संचालन कौशांबी डिपो से होता है। इस डिपो से लखनऊ, हल्द्वानी, सीतापुर सहित अन्य मार्गों पर एसी बसों का संचालन किया जाता है, जिससे गर्मी में भी यात्रियों का सफर आसान बन जाता है।