जनपद हापुड़ में 22 जनवरी को होने वाले रामलला के प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम को लेकर अयोध्या पूरी तरीके से सजाई संवारी जा रही है। अयोध्या को नव्य, दिव्य, भव्य अयोध्या बनाया जा रहा है। परिवहन निगम भी इसकी तैयारी में जुट गया है। यात्रियों की संख्या के अनुसार अयोध्या के लिए होगा बसों का संचालन किया जाएगा। शासन ने अयोध्या जाने वाली बसों में रामधुन बजाने का आदेश जारी किया है, जिसके बाद अधिकारी बसों में यूजिकल सिस्टम लगाने की तैयारी में जुट गए हैं।
रामलला नगरी अयोध्या में भगवान श्रीराम की प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम को लेकर प्रदेश में तैयारियां जोरों पर चल रही हैं। परिवहन निगम भी इसकी तैयारी में जुट गया है। हापुड़ रोडवेज डिपो से 112 बसों का संचालन विभिन्न रुटों पर होता है। इन बसों में 98 बसें निगम की हैं और 14 अनुबंधित बसें हैं। निगम की नई 31 नई बसों और 14 अनुबंधित बसों में पहले से ही यूजिक सिस्टम लगा हुआ है। अयोध्या में श्रीराम मंदिर कार्यक्रम को लेकर तैयारी तेजी से चल रही है, जिसमें परिवहन निगम ने भी अपनी तैयारी शुरु कर दी है।
अयोध्या में प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम में जिले से भी सैकड़ों श्रद्धालुओं के शामिल होने का अनुमान है। ऐसे में विभाग ने यात्रियों की संख्या के अनुसार अयोध्या के लिए बसों का संचालन करने का निर्णय लिया है। जिन रुट की बसें अयोध्या जाएंगी उन मार्गो पर यात्रियों की परेशानी दूर करने के लिए बसों के फेरे बढ़ा दिए जाएंगे।
कार्यक्रम में जाने वाले श्रद्धालुओं को भी परेशानी न हो इसके लिए सभी वाहनों में व बस स्टेशनों पर साफ सफाई का विशेष ध्यान रखा जाएगा। इसके साथ ही सभी बसों में यात्रियों का सफर राममय बनाने के लिए भगवान राम से जुड़े भजनों में विभिन्न कलाकारों के प्रसिद्ध भजनों को शामिल किया जाएगा। इसके अलावा स्थानीय गायकों के राम भजनों को भी इसमें स्थान मिल सकता है।
सहायक क्षेत्रीय प्रबंधक संदीप कुमार नायक का कहना है कि प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम को लेकर विभाग ने भी कमर कस ली है। यूजिकल सिस्टम लगी निगम व अनुबंधित बसों का ब्यौरा मांगा गया है।