हापुड़/ पिलखुवा। पिलखुवा-लाखन सेक्शन के मध्य रेलवे रोड फाटक मरम्मत कार्य के चलते बृहस्पतिवार से दो दिन तक के लिए बंद रहेगा। इस दौरान यातायात को अन्य मार्गों से गुजारा जाएगा। जिससे आम जनता को परेशानियों का सामना करना पड़ेगा।
सीनियर सेक्शन इंजीनियर रेलपथ चमन प्रकाश ने बताया कि बृहस्पतिवार सुबह 7 बजे से शुक्रवार रात्रि 8 बजे तक मरम्मत कार्य किया जाएगा। जिस कारण रेलवे फाटक बंद रहेगा। यातायात व्यवस्था को सुचारू रखने के लिए वैकल्पिक मार्ग की व्यवस्था की गई है।