जनपद हापुड़ के थाना कोतवाली पुलिस ने एक ई रिक्शा चोर को गिरफ्तार किया है।
जानकारी के अनुसार मंगलवार को मोहल्ला हरजसपुरा निवासी चेतन ई रिक्शा चलाता है। इसी बीच वह ई रिक्शा खड़ी कर नगर पालिका मार्केट में चला गया। जिसके बाद ई रिक्शा चोरी हो गया।
जिसके बाद उन्होंने ई रिक्शा की तलाश करते हुए पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची। इस दौरान पीड़ित ने ई रिक्शा को ढूंढते हुए बरामद कर लिया।
साथ ही एक युवक को भी पकड़ लिया। इसके बाद उसे पुलिस के सुपुर्द कर दिया गया। पुलिस पूछताछ में उसने अपना नाम साहिल निवासी मधुबन कालोनी बताया है। पुलिस ने उसके खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।
कोतवाली प्रभारी संजय पांडेय ने बताया कि पकड़े गए आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।