जनपद हापुड़ की पिलखुवा पुलिस ने रविवार की रात 9 बजे मुठभेड़ में दिल्ली के दो बदमाशों को गिरफ्तार करने का दावा किया है।
पिलखुवा डीएसपी वैभव ने बताया कि रविवार रात को 9 बजे पिलखवा पुलिस रिलायंस रोड पर वाहन चेकिंग कर रही थी। बताया कि दिल्ली की तरफ से एक इको कार आई। जिसमें दो युवक सवार थे।
पुलिस ने कार को चेकिंग करने के लिए रुकने का इशारा किया तो युवक कार को लेकर दौड़ पड़े। संदेह होने पर पुलिस ने कार का पीछा किया तो कार में सवार युवकों ने फायर कर दिया।
पुलिस ने आत्मरक्षार्थ गोली चलाते हुए घेराबंदी कर कार को रुकवा लिया। सीओ ने बताया कार में सवार दोनों युवकों के नाम नवीन और अमन है। नवीन मंगोलपुरी थाना क्षेत्र दिल्ली का रहने वाला है जबकि अमन भी दिल्ली का ही रहने वाला है।
इको कार दिल्ली से चोरी की गई हुई है। दोनों बदमाशों का अपराधिक इतिहास देखा जा रहा है। मुठभेड़ में नवीन को गोली लगी है जिस को अस्पताल में भर्ती करा दिया गया है।
मुठभेड़ में गिरफ्तार बदमाशों के नाम नईम और अमन बताए गए हैं। जो मंगोलपुरी थाना के रहने वाले हैं। जिन्होंने दिल्ली से इको कार चोरी की हुई थी।
बदमाश दिल्ली से चोरी की गई हुई कार से हापुड़ में घूम रहे थे। पुलिस ने बदमाशों के कब्जे से एक तमंचा और चोरी की कार बरामद करने का दावा किया है।