हापुड़ में कचहरी और महिला थाने में शौचालय संबंधी समस्या का जल्द समाधान होगा। नगर पालिका द्वारा करीब 12.50 लाख रुपये से दोनों स्थानों पर पिंक शौचालय बनाए जाएंगे।
स्वच्छ भारत मिशन व राज्य वित्त आयोग से प्राप्त धनराशि से कचहरी और महिला थाने के पास पिंक शौचालय बनेंगे। 12.50 लाख रुपये से दोनों स्थानों पर पिंक शौचालय बनाए जाएंगे। नगर पालिका परिसर में स्थित महिला थाने में तीन सीट पिंक शौचालय का निर्माण 5.63 लाख व फ्री गंज रोड पर कचहरी परिसर में चार सीट के पिंक शौचालय का निर्माण 6.25 लाख से कराया जाएगा। इसके लिए नगर पालिका ने टेंडर प्रक्रिया शुरू कर दी है। 28 अगस्त को टेंडर खुलेंगे, एक सप्ताह में शौचालय बनाए जाएंगे।