जनपद हापुड़ के पिलखुवा में पबला रोड पर लगे गंदगी के ढेर से राहगीर परेशान हो रहे हैं। राहगीरों को गंदगी से गुजरना पड़ रहा है। लोगों ने पालिका के अधिकारियों से सफाई कराने की मांग की है।
स्थानीय निवासी रवि, विनोद, ज्ञानी एवं महेश ने बताया कि नगर की सफाई व्यवस्था बेहद लचर हो गई। सड़क किनारे गंदगी के ढेर लगे हैं। हजारों लोगों का गंदगी और बदबू की वजह से बुरा हाल है। कई दिन तक कूड़े के ढेर लगे रहते हैं। कूड़े के ढेर से नगरिकों को परेशानियों का सामना करना पड़ता है।
शिकायतों के बावजूद भी सुनवाई नहीं होती है। घरों और दुकानों से निकलने वाले कूड़ा को उठाने में भी लापरवाही बरती जा रही है। सफाई कर्मियों की मनमानी और पालिका की अनदेखी के कारण संक्रामक रोगों को बढ़ावा मिल रहा है। नगर के पबला रोड किनारे कूड़ा डाल जाता है। जो तीन से चार दिन तक पड़ा रहता है।
लोगों ने पालिका से सफाई व्यवस्था को दुरुस्त किए जाने व पालिका के अधिकारिय से जल्द समस्या का समाधान कराने की मांग की है।