हापुड़ – सबली महादेव मंदिर का इतिहास सैकड़ों साल पुराना है। इस मंदिर में दूर-दराज से आने वाले भक्तों की अगाध आस्था व अटूट विश्वास का है। लोगों का कहना है कि सबली महादेव शिवलिंग के दर्शन मात्र से भगवान आशुतोष प्रसन्न होते हैं और भक्तों की मनोकामना पूरी करते हैं। महाशिवरात्रि पर्व को देखते हुए मंदिर को आकर्षक ढंग से सजाया गया है।
सबली महादेव मंदिर पर हर हर महादेव… के उद्घोष के साथ बुधवार को महाशिवरात्रि का उल्लास दिखा। आसपास के गांव और शहर से बड़ी संख्या में शिवभक्त सबली महादेव मंदिर में भगवान भोलेनाथ का जलाभिषेक, दुग्धाभिषेक, पूजन-अर्चन कर अपनी आस्था अर्पित की। महाशिवरात्रि पर सबली महादेव पर हजारों श्रद्धालुओं ने सबली महादेव के दर्शन किए।
सुबह 4 बजे से ही श्रद्धालुओं की भीड़ लंबी लंबी लाइनों में लगी हुई दिखी जहां हजारों श्रद्धालुओं ने घंटों लाइन में खड़े होकर सबली महादेव के दर्शन करने और जलाभिषेक करने का इंतजार किया। सबली मंदिर में श्रद्धालुओं के लिए जो व्यवस्थाएं कि हुई थी उसकी वजह से हजारों श्रद्धालुओं और कांवड़ियों को आसानी से सबली महादेव पर जलाभिषेक और दर्शन हुए।
सबली महादेव मंदिर पर जलाभिषेक करने व दर्शन के लिए पहुंचने वाली श्रद्धालुओं की बढ़ती संख्या के मद्देनजर पुलिस प्रशासन ने सुरक्षा व्यवस्थाओं के इंतजाम पुख्ता किए हुए थे।