जनपद हापुड़ में भारतीय रक्षा प्रणाली (एमईएस) को ऊर्जा निगम के अधिकारियों ने लगभग 40 लाख रुपये ज्यादा का एस्टीमेट भेजा था। इस मामले में एसई ने संबंधित अधिकारी से स्पष्टीकरण भी मांगा है।
ऊर्जा निगम में भ्रष्टाचार के मामले थमने का नाम नहीं ले रहे हैं। बृहस्पतिवार को ऊर्जी मंत्री के पोर्टल पर दर्ज शिकायत में भारतीय रक्षा प्रणाली को ही चूना लगाने की शिकायत दर्ज कराई गई थी।
मामला रक्षा प्रणाली से जुड़ा होने के कारण उच्चाधिकारी भी अब इस मामले में हस्तक्षेप कर रहे हैं। शिकायतकर्ता ने 40 लाख के खेल के साक्ष्य देने का दावा किया था।
निगम के अधिकारियों ने भी एस्टीमेट से ज्यादा पैसा वसूलना कबूला है, करीब 22 लाख रुपये जो एस्टीमेट से अधिक जमा कराए गए थे। उस पैसे को बिल में समायोजित किया गया है।
इस मामले में अधीक्षण अभियंता ने बीते दिनों संबंधित अधिकारी को स्पष्टीकरण भेजा था। मामले की सत्यता को परखने के लिए अधीक्षण अभियंता ने शिकायतकर्ता से भी साक्ष्य मांगे, जो उन्हें दिखाए गए हैं। अब मामले की रिपोर्ट जल्द ही शासन में प्रेषित की जाएगी।
अधीक्षण अभियंता-यूके सिंह ने बताया कि मामले का जल्द होगा खुलासा ऊर्जा मंत्री के पोर्टल पर दर्ज शिकायत का संज्ञान लिया गया है। शिकायतकर्ता ने भारतीय रक्षा प्रणाली के एस्टीमेट में करीब 40 लाख का खेल करने की शिकायत दर्ज कराई थी। इसके साक्ष्य भी मांगे गए हैं, इस मामले का जल्द खुलासा होगा।