जनपद हापुड़ के पिलखुवा शहर में अब विकास की ब्यार बहने वाली है। नगर पालिका ने 22 करोड़ रुपये के विकास कार्यों की डीपीआर बनाकर शासन को भेजी है। जिसमें जर्जर सड़क, पार्क सुंदरीकरण, नाला एवं नालियों का निर्माण शामिल हैं।
शहर में लंबे समय से बंद पड़े विकास कार्य शुरू हो गए हैं। वर्तमान में 14वें वित्त आयोग की धनराशि से शहर की 25 सड़कों के अलावा नालियों की मरम्मत का कार्य किए जा रहे हैं।। 15वें वित्त की 805 करोड़ की धनराशि से विकास कार्य कराए जाने हैं। जिनके प्रस्ताव बनाकर नगर पालिका द्वारा स्वीकृति के लिए दोबारा डीएम को भेजे जा चुके हैं। पालिका अधिकारी जल्द ही शासन से धनराशि आवंटित होने का दावा कर रहे है। जिसके बाद सभी निर्माण कार्य शुरू कराए जाएंगे।
पालिकाध्यक्ष विभु बंसल ने बताया कि शहर में 14वें वित्त की धनराशि से विकास कार्य कराए जा रहे, जो वर्तमान एनजीटी के आदेश पर रुके हैं। इसके अलावा 22 करोड़ से अधिक के विकास कार्यों की डीपीआर बनाकर शासन को भेजी गई है। शासन से जल्द ही धनराशि आवंटित की जाएगी।