नवरात्र पर शहर के सभी मंदिर रंग बिरंगी लाइटों से सजे हुए हैं। बृहस्पतिवार को बुलंदशहर रोड स्थित मंशा देवी मंदिर भी रोशनी से जगमगाया हुआ था।नवरात्रों में सभी मंदिरों की रौनक बढ़ गयी है सुबह शाम मंदिरों में श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ रही है।
नवरात्रों में हापुड़ नगर जय माता दी के उद्घोष से गूंज रहा है। रोजाना भोर होते ही श्रद्धालु नंगे पैर पूजा सामग्री के साथ मां दुर्गा के स्वरुपों की पूजा-अर्चना के लिए उमड़ पड़ते है। हापुड़ के श्री चंडी मंदिर, श्री मंशा देवी मंदिर, मां पथवारी तथा श्री देवी मंदिर पर विशेष रोशनी की गई है। मंदिरों पर जगमगाती रोशनी और श्रद्धालुओं का सैलाब, राहगीरों को अपनी और आकर्षित कर रहा है।
नवरात्रों में सभी मंदिरों को रंग-बिरंगी रोशनियों और फूलों से सजाया गया है। बृहस्पतिवार को बुलंदशहर रोड स्थित मंशा देवी मंदिर भी लाइटों से जगमगा रहा था। नवरात्रों के दौरान जगमगाता मंशा देवी मंदिर दुल्हन की तरह सजा हुआ था। चंडी मंदिर हो या मंशा देवी मंदिर सभी मंदिर में दुल्हन की तरह साज सजावट की जाती है।
इस दौरान मंदिर के बाहर मैया के दर्शन के लिए भक्तों की कतार लगी हुई थी। सभी अपनी बरी का इंतजार कर रहे थे। नवरात्रों के दौरान इन मंदिरों में भक्तों की भीड़ उमड़ती है। सभी मंदिरो में भक्तों की सुरक्षा से लेकर उनके दर्शन को लेकर विशेष व्यवस्था का प्रावधान किया है।