हापुड़। विश्व ब्राह्मण संघ (भारत) के तत्वाधान में हापुड़ के रेलवे रोड पर स्थित राॅयल पैलेस में भगवान परशुराम जन्मोत्सव का कार्यक्रम बड़ी ही धूमधाम के साथ सम्पन्न हुआ। कार्यक्रम का शुभारंभ चेयरमैन पंडित रविकांत शर्मा ने भगवान परशुराम के समक्ष दीप प्रज्वलित और माल्यार्पण कर किया।
कार्यक्रम संयोजक पंडित गोपाल शर्मा प्रदेश उपाध्यक्ष यूपी ने सभी पदाधिकारियों और सभी ब्राह्मणों का गर्म जोशी से जोरदार स्वागत किया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए चेयरमैन रविकांत शर्मा ने कहा कि विश्व ब्राह्मण संघ के संस्थापक परम श्रद्धेय बाबूजी स्व.पंडित मांगेराम शर्मा जी ने ब्राह्मणों की एकता को लेकर एक मुहिम चलाई।
जिसमें सभी ब्राह्मणों को संबोधित करते हुए कहा था कि ब्राह्मण सदा ही पुजनीय एवं देशहित में अग्रणी भूमिका में रहा है। जिसको लेकर उन्होंने उद्घोष किया था कि जो ब्राह्मणों का सम्मान करेगा वही देश पर राज करेगा। हमारे बाबूजी ब्राह्मणों के लिए अथक प्रयासों से केंद्र एवं राज्य सरकारों से ब्राह्मणों के उत्थान एवं कल्याण सुरक्षा हेतु कार्यो में जुटी रहते थे।
पंडित रविकांत शर्मा ने कहा कि राज्यों में जाति जनगणना होनी है। जिसको लेकर हम सभी को जाति जनगणना में जाति की जगह सिर्फ ब्राह्मण ही लिखना है। जिससे कि सरकारों में ब्राह्मणों की उपस्थिति को सुनिश्चित किया जा सके। कार्यक्रम के अंत में पहलगांव में हुए आतंकी हमले में दिवंगत आत्माओं को दो मिनट का मौन रख ईश्वर से प्रार्थना की।
कार्यक्रम में अतिथियों को प्रतीक शील्ड देकर एवं बच्चों को मेडल प्रदान कर सम्मानित किया। इस अवसर पर हर्ष शर्मा एडवोकेट, अनिल शर्मा, महेश शर्मा, कृष्ण शर्मा, आशीष शर्मा, कुलदीप शर्मा, अजय शर्मा, लोकेश शर्मा, सुनील शर्मा, दुष्यंत शर्मा, शिवम शर्मा, राधेश्याम शर्मा, नरेंद्र शर्मा, सचिन शर्मा, महेंद्र वसिष्ठ, नवरत्न त्यागी, दिनेश शर्मा (आर जी सुमंगलम) राज लक्ष्मी शर्मा सहित अन्य सेंकड़ों की संख्या में लोग उपस्थित रहे।