Halchal India News
  • Home
  • लोकल न्यूज़
    • हापुड़ न्यूज़
    • पिलखुवा न्यूज़
    • गढ़मुक्तेश्वर
  • हलचल न्यूज़
  • राजनीति
  • देश-दुनिया
  • खेल-कूद
  • शिक्षा
No Result
View All Result
सूचना दें
Halchal India News
  • Home
  • लोकल न्यूज़
    • हापुड़ न्यूज़
    • पिलखुवा न्यूज़
    • गढ़मुक्तेश्वर
  • हलचल न्यूज़
  • राजनीति
  • देश-दुनिया
  • खेल-कूद
  • शिक्षा
No Result
View All Result
Halchal India News
No Result
View All Result
शादी में दिखना है खास: दूल्हों को भा रही शेरवानी, दुल्हन को रजवाड़ी लहंगा

शादी में दिखना है खास: दूल्हों को भा रही शेरवानी, दुल्हन को रजवाड़ी लहंगा

Halchal India News by Halchal India News
April 19, 2025
in हापुड़ न्यूज़
0
Share on FacebookShare on Twitter

हापुड़ में खरमास समाप्त होने के बाद सहालग की शुरुआत हो गई है। बाजारों में भी रौनक दिखने लगी है। फैशन को लेकर दूल्हा और दुल्हन में अलग ही उत्साह है। दुकानों पर खरीदारों की संख्या बढ़ गई है। दूल्हा दुल्हन के लिए इस बार शेरवानी, लहंगा, मोती की माला आदि की जमकर बिक्री हो रही है। दूल्हों को शेरवानी और इंडो वेस्टर्न पसंद आ रही है। वहीं दुल्हनों के लिए रजवाड़ी लहंगे पहली पसंद बने हुए हैं।

You might also like

जनसभा स्थल पर व्यवस्था दुरुस्थ रखने के निर्देश, तैयारियों का भी लिया जायजा

टीबी से गल गई रीढ़ की हड्डी, दिल्ली और मेरठ से रेफर मरीज को हापुड़ सीएचसी में मिला जीवनदान

August 4, 2025
प्रीत विहार में जर्जर सड़कें, गंदगी का लगा अंबार

डेढ़ करोड़ से हापुड़ में बनेंगी नई सड़कें और नालियां

August 4, 2025

हमारे देश में शादियां बेहद शानदार ढंग से होती हैं। जिसे और भी अच्छा बनाने के लिए लोग कोई भी कसर नहीं छोड़ते हैं। इस बार नौ जून तक विवाह के 28 मुहूर्त हैं, ऐसे में शादी वाले परिवार शादी की तैयारी की खरीदारी में जुट गए हैं। दूल्हा दुल्हन भी शादी को खास बनाने और सजने संवरने के लिए खरीदारी में जुट गए हैं।

shobit telecom

बाजार में तमाम तरह की डिजायनर शेरवानी उपलब्ध हैं, लेकिन दूल्हों को हल्के काम वाली गोल्डन और सफेद रंग की शेरवानी पसंद आ रही है। इंडो वेस्टर्न और शरग की भी काफी मांग है। जिन्हें खरीदने के लिए बाजार में लोगों का जमकर तांता लगा हुआ है।

चंडी रोड स्थित सरदार जी दूल्हा घर के संचालक सरदार परमजीत सिंह ने बताया कि जहां दूल्हों को शेरवानी और इंडो वेस्टर्न पसंद आ रहे हैं। वहीं परिवार के लोग सिल्क के कुर्ता-पायजामा की खरीदारी कर रहे हैं। वहीं, महंगाई के दौर में शादी में सजने संवरे के लिए दूल्हे शेरवानी खरीदारी के बजाय किराए पर ले रहे हैं।

CARE HOSPITAL

बांगा क्लॉथ के स्वामी अनिल ने बताया कि गर्मी के मौसम में हल्के वजन वाले लहंगों की मांग है। इसमें हैंडवर्क लंहगे, जयपुरी, रजवाड़ी’ लहंगों की मांग अधिक है। दुल्हन भी दूल्हे की शेरवानी के मैचिंग के लहंगे खरीद रही हैं। वहीं महिलाओं को सिल्क की साड़ी अधिक पसंद आ रही है। खरमास समाप्त होने के बाद बाजार में रौनक लौटी है, दुकानदारों को अच्छे व्यापार की उम्मीद है।

Tags: Bride is wearing royal lehengaGrooms are liking SherwaniYou want to look special at the wedding
Halchal India News

Halchal India News

Related Stories

जनसभा स्थल पर व्यवस्था दुरुस्थ रखने के निर्देश, तैयारियों का भी लिया जायजा

टीबी से गल गई रीढ़ की हड्डी, दिल्ली और मेरठ से रेफर मरीज को हापुड़ सीएचसी में मिला जीवनदान

by admin
August 4, 2025
0

फेफड़े, पेट, रीढ़ और लिवर तक फैला संक्रमण, सीएचसी में भर्ती के बाद 40% सुधार 📍 हापुड़। जिले के एक...

प्रीत विहार में जर्जर सड़कें, गंदगी का लगा अंबार

डेढ़ करोड़ से हापुड़ में बनेंगी नई सड़कें और नालियां

by admin
August 4, 2025
0

नगर पालिका ने पूरी की टेंडर प्रक्रिया, बोर्ड बैठक के बाद शुरू होगा निर्माण कार्य 📍 हापुड़। नगर पालिका द्वारा...

सावन के अंतिम सोमवार पर हाईवे जाम: छोटे वाहनों का प्रवेश बंद, राहगीरों को भारी परेशानी

मेरठ से हापुड़ आया अनुदानित यूरिया, कृषि अधिकारी ने पीछा कर पकड़ा ट्रक

by admin
August 4, 2025
0

500 कट्टों की आड़ में 1000 से अधिक कट्टे निकले, रिकॉर्ड जांच तक बिक्री पर रोक 📍 हापुड़। किसानों को...

प्रिंसिपल सर्टिफिकेट को लेकर बढ़ा विवाद, दुर्गा ट्रेडिंग कंपनी पर कृषि विभाग की सख्ती

प्रिंसिपल सर्टिफिकेट को लेकर बढ़ा विवाद, दुर्गा ट्रेडिंग कंपनी पर कृषि विभाग की सख्ती

by admin
August 4, 2025
0

दो कंपनियों ने प्रमाणपत्र किया निरस्त, छापे में मिलीं अनियमितताएं, कंपनी संचालक ने विभाग पर लगाए गंभीर आरोप 📍 हापुड़।...

Next Post
दिनभर उमस ने किया परेशान, रात को तेज आंधी बारिश से मौसम हुआ सुहावना

दिन में सूरज के तेवर हुए तल्ख, शाम को आई बारिश

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Halchal India

हलचल इंडिया न्यूज़
एक ऐसा न्यूज़ पोर्टल जहां मचती है सिर्फ सच की हलचल, हर समय, हर रोज

  • लोकल न्यूज़
  • हलचल न्यूज़
  • हलचल
  • Contact Us

© 2022 Halchal India News -Halchal India News by Sushil Sharma.

No Result
View All Result
  • लोकल न्यूज़
  • राजनीति
  • खेल-कूद
  • हलचल न्यूज़
  • शिक्षा
  • देश-दुनिया
  • हलचल
  • Contact Us

© 2022 Halchal India News -Halchal India News by Sushil Sharma.