हापुड़। राम महोत्सव के श्री गणेश पूजन के बाद से मौसम ने ऐसी करवट बदली लगातार बारिश हो रही है। बारिश में रामलीला मंचन में रुकावट आई और ताड़का वध टल गया।
शुक्रवार को रामलीला मंचन में ताड़का वध किये जाने के लिए पुतला तैयार कराया गया था। समिति अध्यक्ष रजत चौहान ने बताया कि रामलीला मैदान में बारिश के पानी का जलभराव के अलावा निर्माणाधीन नाले का गंदा पानी भी मैदान में भर गया है।
रामजी की लीला और इन्द्रदेव ने बारिश के कपाट खोल दिये जिससे वारिश होने के चलते रामलीला का मंचन टल गया साथ ही ताड़का वध भी नहीं सका है।