हापुड़-गढ़ कृषि उत्पादन मंडी में शुरुआती दौर में किसानों को अब तक के सबसे अधिक दाम मिल रहे हैं।
1509 किस्म के धान की आवक गढ़ मंडी में कई दिन पहले शुरू हो चुकी है। सीजन में सबसे पहले 1509, उसके बाद 1121 व धान की आवक शुरू होती है।
वहीं सरकार की तरफ से केवल मोटी धान की खरीद ही की जाती है जिसका न्यूनतम समर्थन मूल्य अबकी बार 2050 रूपये है, जो पिछले साल 1950 रुपए प्रति कुंतल था। जिसके लिए जिले में 4 सरकारी क्रय केंद्र खोले जा रहे हैं।
पिछले साल 1509 किस्म की धान के भाव 4000 रूपये को पार कर गए थे। इसका ज्यादा फायदा किसानों को न होकर व्यापारियों को हुआ था।
इस साल शुरूआत में ही धान का भाव 3400 रूपये से लेकर 3700 रूपये तक है। जबकि पिछले साल 2800 से 3100 रुपये तक किसानों ने धान बेचा था।
किसानों ने धान की सारी फसलों को इसी भाव पर मंडियों में व्यापारियों को बेच दिया था। जिस वजह से व्यापारियों ने इन फसलों का स्टॉक कर लिया और जैसे ही धान के दाम बढ़े व्यापारियों ने इन्हें बेचना शुरू कर दिया। मार्च 2022 में धान के भाव 4000 रूपये को भी पार कर गए थे, परंतु इसका फायदा किसान नहीं उठा पाए।
अबकी बार स्थिति बिल्कुल अलग है। धान की आवक शुरू होते ही 1509 किस्म के भाव 3700 रूपये तक पहुंच गए हैं।
संभवानाएं है कि अंत तक 4 हजार जबकि 2023 मार्च तक ऊपर भी पहुंच सकते हैं। क्योंकि आढती का गोलू गुप्ता हापुड़ का कहना है कि आज का भाव 3760 रुपये कुंतल रहा।