जनपद हापुड़ में गर्मी के तेवर तल्ख होते जा रहे हैं। चिलचिलाती धूप लोगों का पसीना छुड़ा रही है। तापमान में लगातार वृद्धि हो रही है। आने वाले दिनों में लोगों को भयंकर गर्मी का सामना करना पड़ेगा।
अप्रैल माह जैसे-जैसे बढ़ता जा रहा है, वैसे ही तापमान भी बढ़ रहा है। गर्मी ने अपने तेवर दिखाने शुरू कर दिए है। बुधवार को अधिकतम तापमान 37 डिग्री व न्यूनतम तापमान 22 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। जो सीजन का सबसे अधिकतम गर्म दिन रहा।
दिन निकलते ही चिलचिलाती धूप से लोगों का बुरा हाल हो जाता है। कड़कती धूप में महिलाए मुँह पर रुपटा बांधकर घर से निकलती है।
मौसम वैज्ञानिक डा. अशोक कुमार-ने कहा कि न्यूनतम तापमान में बढ़ोतरी होने से दिन के साथ साथ रात में भी गर्मी बढ़ गई है। एक सप्ताह के अंदर तापमान 40 डिग्री पार करने का अनुमान दिख रहा है। आने वाले दिनों में गर्मी से राहत से राहत के अभी कोई संकेत दिखाई नहीं दे रहे हैं।