हापुड़ में मौसम लगातार अपना मिजाज बदल रहा है। मौसम में बदलाव के साथ ही गर्मी का सितम बढ़ने लगा है। होली से पहले ही अधिकतम तापमान बढ़कर 33 डिग्री तक पहुंच गया है। बुधवार दोपहर को सूरज की तपिश ने लोगों को बेहाल कर दिया। मौसम विभाग के अनुसार होली पर मौसम में बदलाव देखने को मिलेगा। बादल छाएंगे और बारिश भी हो सकती है।
इन दिनों पूर्व दिशा से हवाएं चल रही हैं, जिसके कारण दिन के तापमान में वृद्धि हो रही है। बुधवार को सुबह से ही चटक धूप खिली रही और सूरज की तपिश ने लोगों को गर्मी का एहसास कराया। हालांकि दिन में हवा की रफ्तार में थोड़ी बढ़ोतरी देखने को मिली और 18 किलोमीटर प्रतिघंटे कीरफ्तार से हवा चली।
दिन में अधिकतम तापमान 33 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। रात्रि का न्यूनतम तापमान भी डिग्री बढ़ोतरी हुई। जिसके कारण तापमान 18 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
वहीं होली पर रंगों के संग बादल बरसने की संभावना भी जताई जा रही है। होली पर बारिश होने की संभावना है। लोगों को होली के दिन भी बूंदाबांदी का सामना करना पड़ सकता है।
मौसम वैज्ञानिक डॉ. अशोक कुमार का कहना है कि होली के दिन तेज हवा चलने का अनुमान है। इसके साथ ही हल्की बारिश की संभावना भी जताई जा रही है। ऐसे में तापमान में फिर से गिरावट हो सकती है।