हापुड़। भोलेनाथ की कृपा प्राप्त करने के लिए तप कर रहे कांवड़ियों का जलाभिषेक शिवरात्रि का पर्व आज सर्वर्थ सिद्धि योग में कड़ी सुरक्षा के बीच हॉल्लास से मनाया जाएगा। मंदिरों में भगवान आसुतोष के जलाभिषेक की तैयारी पूरी हो चुकी हैं। दोपहर 3.27 बजे से कांवड़िये जलाभिषेक शुरु करेंगे। इस बार करीब तीन लाख कांवड़ियों के जलाभिषेक करने की संभावना है।
आज शिवरात्रि है। जिले के शिवालय बोल बम और हर-हर महादेव के जयघोष से गूंज रहे है। हरिद्वार, गंगोत्री व गोमुख से कांवड़ लाने वाले शिव भक्त शिवालय की ओर पहुंचने लगे हैं। सबली मंदिर में दोपहर 3:27 बजे से जलाभिषेक प्रारंभ होगा। शिवभक्तों की संख्या को ध्यान में रखते हुए बेरिवेटिंग, सीसीटीवी कैमरे लगाए गए हैं। उधर बालूगढ़ क्षेत्र के ग्राम छपकौली श्री श्यामेश्वर महादेव मंदिर में भी जलाभिषेक की विशेष व्यवस्था की गई है। कमेटी के सदस्य बुद्धप्रकाश शर्मा ने बताया कि दोपहर 3:26 बजे जनभिषेक होगा। यहां भी हजारों श्रद्धालु और कांवड़िये भगवान आशुतोष का जलाभिषेक करते हैं। चंडी मंदिर में भी जलाभिषेक का विशेष इंतजाम किया गया है।
भारतीय ज्योतिष कर्मकांड महासभा के अध्यक्ष केसी पांडेय ने बताया कि दो अगस्त को सर्वार्थ सिद्धि योग में आजय शिव चतुर्दशी दोपहर 3:27 बजे से प्रारंभ होकर 3 अगस्त सुबह 3:50 तक रहेगी। इस दौरान शिवभक्तों द्वारा पूजा अर्थना और कावड़ियों के द्वारा जल चढ़ाने का शुभ मुहूर्त है। भगवान शिव के पूजन में गंगाजल, विल्वपत्र, पुष्प, फल, पते, शमी पुष्प, धतूरा, सफेद व पीले पुष्प, सफेद मिष्ठान् दूध, गन्ने का रस. अक्षत, नेह, तिल, दही, शहद, देशी घी, तुलसी को मंजरी, दुर्वा आदि अवश्य चढ़ाना चाहिए।