हापुड़ में प्रदूषण बढ़ने से लोगों के स्वास्थ्य पर तो बुरा असर पड़ा ही है। वहीं, विकास कार्य भी ठप हो गए हैं। शहर में लगातार बढ़ते AQI के मद्देनजर ग्रैप-4 लागू किया गया। जिस कारण जिले में एचपीडीए, लोक निर्माण विभाग, नगर पालिका, जल निगम, जिला पंचायत सहित अन्य विभागों के 150 करोड़ से करीब 200 विकास कार्य अधर में लटक गए हैं, इसमें मुख्य मार्गों से लेकर सड़कों के निर्माण तक शामिल हैं।
जिले में ग्रैप 4 के नियम लागू हुए करीब आठ दिन बीत गए हैं। इस कारण ही निर्माण कार्य बंद हो गए हैं। 150 करोड़ रुपये के 200 काम अटके हुए है। जबकि, कुछ कार्य शुरू नहीं हो सके हैं। जिन विभाग के विकास कार्य बंद हुए हैं, उसमें सबसे अधिक लोक निर्माण विभाग के करीब 94 करोड़, एचपीडीए के 23 करोड़, नगर पालिका हापुड़ के तीन करोड़, जलं निगम के पांच करोड़, जिला पंचायत के सात करोड़ के कार्य शामिल हैं। वहीं, 50 लाख से अधिक की लागत वाले 20 से अधिक काम अधर में हैं।
अपर जिलाधिकारी संदीपन कुमार- ने बताया की ग्रैप-4 के नियम लागू होने के कारण निर्माण कार्य बंद हैं। नियमों में राहत मिलती है तो फिर कार्य पुनः शुरू कराए जाएंगे। साथ ही तेजी के साथ कार्य भी कराकर तय समय सीमा में कार्य पूरा कराने पर जोर रहेगा।