शहर में बुजुर्ग दंपति की शादी की गवाह बनेंगी चार पीढ़ियां
जनपद हापुड़ शहर में कल एक बुजुर्ग दंपति की 75वीं शादी की सालगिरह धूमधाम से चार पीढी एक साथ मनाने जा रही हैं। इसमें 95 साल के मानक चंद और 90 साल की गट्टू की सालगिरह शादी की तरह आयोजत की जा रही है।
जीवन की सांध्य बेला में लोग अक्सर बहुत अकेलापन महसूस करने लगते हैं। नौकरी-कामकाज से रिटायर होने के बाद दिनचर्या की व्यस्तता अचानक गायब हो जाती है। बच्चे बड़े होकर अपनी गृहस्थी और बाल-बच्चों में रम जाते हैं।
वहीं शहर में मोनू गारमेंटस वालों का परिवार काफी बड़ा है। इनकी चार पीढ़ी एक साथ रहती हैं। अब ये परदादा और परदादी की 75वीं वर्षगांठ 22 जनवरी को मनाने जा रहे हैं।
नीरज जैन मोनू गारमेंटस, ललित जैन और राकेश जैन ने बताया कि 75वीं वर्षगांठ में 22 जनवरी को रॉयल पैलेस में दोपहर के समय जयमाला, फेरे और विदाई भी पहले वाली रस्मों की तरह आयोजित कराई जाएंगी। इसके चलते पोते-पोती अपने दादा-दादी की शादी में शामिल होने का गर्व महसूस करेंगे।