जनपद हापुड़ के गढ़मुक्तेश्वर में रविवार की दोपहर दो बजे से शाम करीब पांच बजे तक फीडर बंद रहने से नगर के चौपला क्षेत्र की बिजली आपूर्ति ठप हो गई। जिससे करीब करीब पांच हजार घरों में रहने वाले लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा।
उमस भरी गर्मी में दोपहर को बिजली आपूर्ति ठप होने से उपभोक्ताओं काे परेशानियों का सामना करना पड़ा। घरों, दुकानों व प्रतिष्ठानों में मौजूद लोग परेशान हो गए। लोग ने पूरी दोपहर उमस भरी गर्मी में बिना बिजली के गुजारनी पड़ी।
बिजली नहीं आने से उमस भरी गर्मी में उपभोक्ता रहने के लिए मजबूर रहे। उन्होंने बिजलीघर और लाइनमैनों को फोन करने शुरू कर दिए, लेकिन सही जवाब नहीं मिला। शाम करीब पांच बजे आपूर्ति बहाल हुई।
ऊर्जा निगम के एसडीओ संजय ने बताया कि चौपला फीडर पर मरम्मत कार्य चल रहा था। जिस वजह से आपूर्ति बाधित थी। काम पूरा होते ही आपूर्ति बहाल कर दी गई।