जनपद हापुड़ के गढ़मुक्तेश्वर लुहारी में दो संप्रदायों के युवकों के बीच हुए विवाद के बाद ग्रामीणों की समझदारी और पुलिस की सतर्कता ने बवाल नहीं होने दिया।
लुहारी के ग्रामीणों ने बताया कि सभी एक दूसरे के त्योहारों को प्रेम और सौहार्द से मनाते हैं। कभी किसी भी तरह का गिला शिकवा नहीं रहा। सब एक दूसरे के सुख-दुख में शामिल होते हैं। गांव के गण्यमान्य लोगों ने भी आपसी भाईचारे की मिसाल की गुहार लगाते हुए गुस्साए लोगों को शांत कराया।
वहीं सूचना मिलते ही घटना के तुरंत बाद बड़ी सुख्या में फोर्स के साथ पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी गांव पहुंच गए। एडीएम संदीप कुमार, एएसपी राजकुमार अग्रवाल, गढ़ सीओ के अलावा बहादुरगढ़ थानाध्यक्ष, गढ़ कोतवाली प्रभारी, सिंभावली थानाध्यक्ष, हाफिजपुर थानाध्यक्ष, हापुड़ देहात थानाध्यक्ष गांव पहुंच गए थे। अधिकारियों ने आरोपियों पर सख्त से सख्त कार्यवाही का आश्वसन देकर गुस्साए लोगों को शांत कराने में सफल रहे।