हापुड़ शहर में में भीषण गर्मी की शुरुआत हो चुकी है। तापमान लगातार बढ़ता जा रहा है। तापमान बढ़ने से अब लोगों को पसीना छूटने लगा है। पिछले एक सप्ताह में छह डिग्री अधिकतम तापमान में बढ़ोतरी हुई है। वहीं बुधवार के मुकाबले बृहस्पतिवार को तापमान एक डिग्री ज्यादा रहा।
मार्च का महीना जैसे-जैसे खत्म हो रहा है, वैसे ही तापमान भी बढ़ने लगा है। सूरज की तपिश बढ़ती जा रही है। सूरज की तपन से मार्च के महीने में ही मई जैसी गर्मी का अहसास होने लगा है। सुबह और शाम को ठंड का असर कम होने लगा है। बृहस्पतिवार को अधिकतम तापमान एक डिग्री सेल्सियस बढ़कर 36 डिग्री पहुंच गया, वहीं न्यूनतम तापमान में भी एक डिग्री की बढ़ोतरी देखने को मिली, न्यूनतम तापमान 21 डिग्री दर्ज किया गया।
मौसम वैज्ञानिक डॉ. अशोक कुमार का कहना है अभी मौसम में फिर से बदलाव की उम्मीद है। आसमान में बादल छाने के साथ बूंदाबांदी की भी संभावना है। जिससे तापमान गिरेगा और गर्मी से लोगों को राहत मिलेगी।