हापुड़। थाना धौलाना पुलिस ने न्यायलय से एक मुकदमे में फरार चल रहे एक वारंटी को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायलय में पेश किया है।
धौलाना थाना प्रभारी निरीक्षक देवेंद्र बिष्ट ने बताया कि हापुड़ पुलिस द्वारा जनपद में अपराध की रोकथाम एवं फरार वारंटीयों की गिरफ्तारी हेतु चलाए जा रहे अभियान के अन्तर्गत थाना धौलाना पुलिस द्वारा न्यायलय से एक मुकदमे में फरार चल रहे एक वारंटी वीरपाल पुत्र चरण सिह निवासी नगला चौखा थाना हाथरस गेट जनपद हाथरस को उसके मस्कन से गिरफ्तार किया गया है।
थाना प्रभारी निरीक्षक ने बताया कि आरोपी न्यायालय से एक मुकदमे में लंबे समय से फरार चल रहा था। जिसके विरुद्ध न्यायालय ने वारंट जारी किए थे। न्यायालय से जारी वारंट के आधार पर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है और अग्रिम विधिक कार्यवाही की जा रही है।