हापुड़ शहर में डेंगू दस्तक दे चुका है। बारिश के बाद अब जिले में डेंगू का संक्रमण फैलने लगा है। मंगलवार को डेंगू का एक मरीज मिला, साथ ही 15 संदिग्ध मरीजों का नमूना जांच के लिए लैब भेजा है। मलेरिया की जांच के लिए भी नमूने भेजे गए है।
बरसात के बाद से डेंगू का प्रकोप लगातार बढ़ रहा है, अब लोग डेंगू का शिकार हो रहे हैं। जिला अस्पताल की लैब में संदिग्ध नमूनों की जांच कराई गई। इसमें एक नमूना पॉजिटिव आया। मरीज के घर के आस पास लार्वा खोजने का अभियान चलाया गया। साथ ही बुखार के 15 संदिग्ध मरीजों के नमूने भी जुटाए गए। सीएमओ डॉ. सुनील त्यागी ने बताया कि जिले में अब तक आठ मरीजों में डेंगू की पुष्टि हो चुकी है। सरकारी अस्पतालों में उपचार की सुविधा उपलब्ध है।