हापुड़ में जहां गर्मी का प्रकोप जारी है। वही, बृहस्पतिवार को तेज धूप ने लोगों को परेशानी में डाला, लेकिन ठंडी हवाओं ने कुछ राहत जरूर दिलाई। वहीं, दो दिनों तक मौसम में बदलाव के संकते मिले हैं। दो दिन तापमान बढने के बाद फिर तीन डिग्री तक तापमान गिरेगा। इधर, बारिश के साथ अंधड़ की आशंका भी जताई जा रही है।
गर्मी का प्रकोप लगातार जारी है बृहस्पतिवार को भी दोपहर के समय सडक़ों पर लोग कम संख्या में निकले। गर्मी से बचाव के लिए लोगों ने पेय पदार्थों का सेवन खूब किया। अधिकतम तापमान 37 और न्यूनतम तापमान 26 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। सबसे ज्यादा लोग दोपहर में परेशान रहे। प्रचंड गर्मी में हवाओं की वजह से लोगों को भी गर्मी से काफी हद तक राहत मिली है। तपती गर्मी ने बृहस्पतिवार को लोगों को कुछ राहत दी है।
सुबह और शाम के समय हल्की ठंडी हवा चलने से लोगों ने चैन की सांस ली, लेकिन दोपहर के समय घर से बाहर निकले लोग पसीने में भीगे हुए सडक़ों पर नजर आए थे। अभी समय के हिसाब से तापमान बहुत अधिक है और हीटवेव ने लोगों की चिंता बढ़ाई हुई है। इस धूप से बचने के लिए लोगों की भीड़ सडक़ों पर लगे पेय पदार्थों के ठेलों पर नजर आती है। चिकित्सक भी दोपहर के समय तपती गर्मी से बिना वजह घर से निकलने से बचने की लगातार सलाह भी दे रहे हैं।