हापुड़। बुधवार को कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष अजय राय का दुहाई पहुंचने पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने जोरदार स्वागत किया। जिलाध्यक्ष राकेश त्यागी के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने उनका अभिनंदन किया।
कांग्रेस जिलाध्यक्ष राकेश त्यागी ने बताया कि प्रदेश अध्यक्ष अजय राय दिल्ली से मुरादनगर के ग्राम मिल्क रावली पहुंचे थे, जहां उन्होंने हाल ही में बदमाशों द्वारा गोली मारकर हत्या किए गए रवि शर्मा के परिवारजनों से मुलाकात कर उन्हें सांत्वना दी। इस दौरान कांग्रेस जिलाध्यक्ष राकेश त्यागी ने उत्तर प्रदेश में ‘गुंडाराज’ कायम होने का आरोप लगाया।
उन्होंने कहा कि प्रदेश की योगी सरकार अपराधों पर अंकुश लगाने में पूरी तरह विफल रही है। इस अवसर पर जिला कोऑर्डिनेटर अवनीश काजला, पूर्व शहर अध्यक्ष अभिषेक गोयल, पूर्व ब्लॉक अध्यक्ष जकरिया मनसबी, अमित सैनी, सुबोध शास्त्री, गौरव गर्ग, भरतलाल शर्मा, प्रेम ठेकेदार, कपिल शर्मा, और आई.सी. शर्मा सहित कई अन्य कांग्रेसजन मौजूद रहे।