हापुड़ – केंद्र सरकार द्वारा देश में जातिगत जनगणना कराए जाने को लेकर जिला व शहर कांग्रेस जनों ने शुक्रवार को हापुड़ शहर में एक “धन्यवाद जुलूस” निकाला। जो कि दिल्ली रोड स्थित भैरों मंदिर से शुरू होकर मेरठ तिराहा और तहसील चौराहा होते हुए अतरपुरा चौपला स्थित नेहरू प्रतिमा पर समाप्त हुई। इस दौरान कांग्रेस जनों ने रास्ते में आने वाले महापुरुषों; डॉक्टर भीमराव अंबेडकर, चौधरी चरण सिंह और पंडित जवाहर लाल नेहरू की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया। कार्यक्रम में प्रदेश सचिव/प्रभारी पुरुषोत्तम नागर भी पहुंचे। कांग्रेस जन हाथों में कांग्रेस नेता राहुल गांधी के पोस्टर की तख्ती लिए जुलूस में पहुंचे और अपने नेता राहुल गांधी के पोस्टर को दूध से स्नान कराया।
कांग्रेस जिलाध्यक्ष राकेश त्यागी ने बताया कि नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी जिस जातिगत जनगणना की मांग को काफी लंबे अरसे से कर रहे थे। 30 अप्रैल 2025 को उस जातिगत जनगणना का ऐलान केंद्र सरकार ने कर दिया है। उन्होंने कहा है कि उनके नेता राहुल गांधी द्वारा लगातार देश में जातिगत जनगणना का मुद्दा उठाया जा रहा हैं। जिसके चलते आज केंद्र की भाजपा सरकार झुक गई है और मजबूरन देश में जातिगत जनगणना कराए जाने के लिए बाध्य होना पड़ा।
उन्होंने बताया कि अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के आह्वान पर आज पूरे देश में, प्रदेश के हर जिलों में कांग्रेस जनों द्वारा “धन्यवाद जुलूस” निकालने का कार्यक्रम निर्धारित किया गया है। इस जुलूस के जरिए जनता के बीच जाकर लोगों को कांग्रेस जनों द्वारा यह संदेश देना है कि आज अगर केंद्र सरकार द्वारा देश में जातिगत जनगणना कराए जाने का ऐलान किया गया है तो उसके लिए नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी जी बधाई के पात्र है। क्योंकि नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी द्वारा लंबे समय से केंद्र सरकार से देश में जातिगत जनगणना की मांग के लिए आवाज निरंतर उठाई जा रही हैं।
शहर कांग्रेस अध्यक्ष इरफान कुरैशी ने कहा है कि देश में जातिगत जनगणना कराए जाने से देश की जनता की जीत हुई है। उनके नेता राहुल गांधी लगातार इस मुद्दे को जनता के समक्ष उठा रहे हैं। राहुल गांधी जी का देश की जनता के समक्ष स्पष्ट संदेश है कि “जिसकी जितनी भागीदारी, उसकी उतनी हिस्सेदारी।” प्रदेश
सचिव/प्रभारी पुरुषोत्तम नागर ने कहा कि देश में जातिगत जनगणना कराए जाने से अब देश की सही जनसंख्या का पता तो लगेगा ही, साथ ही देश में किस जाति के लोग कितनी संख्या में है उसका सारा लेखा जोखा अब देश की जनता के सामने होगा।
इस दौरान पूर्व जिलाध्यक्ष सैयद अयाजुद्दीन, पूर्व जिलाध्यक्ष मिथुन त्यागी, पूर्व शहर अध्यक्ष दिनेश चन्द शर्मा, आकाश चौधरी, पूर्व प्रदेश सचिव डॉक्टर शोएब, पूर्व सभासद ऐजाज अहमद, पूर्व शहर अध्यक्ष अभिषेक गोयल, पूर्व पीसीसी अरविंद शर्मा, डॉक्टर वीसी शर्मा, रघुवीर सिंह एडवोकेट, महिला कांग्रेस प्रदेश सचिव सीमा शर्मा, धर्मपाल दरोगा, अमरनाथ शर्मा प्रधान, वेदप्रकाश ठेकेदार, IC शर्मा, जलज तेवतिया, अमित अग्रवाल, पूर्व सभासद प्रत्याशी, वीर सेन, पदम सिंह साहनी, विक्की शर्मा, गौरव गर्ग, यूथ कांग्रेस विधानसभा अध्यक्ष आकाश त्यागी, उस्मान प्रधान, रामप्रसाद जाटव, SC ST कांग्रेस जिलाध्यक्ष नरेश भाटी, SC ST कांग्रेस शहर अध्यक्ष विनोद कर्दम, भारत जोड़ो यात्री रवींद्र गुर्जर, देवेंद्र कुमार, भरतलाल शर्मा, जाहिद हुसैन, बॉबी त्यागी, तुषार शास्त्री, जितेंद्र नागर, मनोज कौशिक, खुशनूद , रामू, प्रेम सागर, हसन आतिफ, सिराजुद्दीन, रघुवर गौतम, कपिल शर्मा, जस्सा सिंह, संदीप कुमार, सेवादल यंग ब्रिगेड जिलाध्यक्ष निसार पठान, कुसुमलता, नरेश कर्दम ,चौधरी मुरसलीन, सचिन कुमार, मुजम्मिल, विनोद कुमार लोग मौजूद रहे।