हापुड़। गुरुवार को कांग्रेस जिलाध्यक्ष राकेश त्यागी ने जिला कांग्रेस कमेटी के कार्यालय पर पार्टी का झंडा लगाया। कांग्रेस जिलाध्यक्ष राकेश त्यागी ने कहा हैं कि कांग्रेस जन पार्टी का झंडा अपने घर पर लगाए। उन्होंने कहा हैं कि कांग्रेस का झंडा हर कार्यकर्ता के लिए सम्मान और गौरव की बात हैं। इसी सम्मान और गौरव की खातिर हर कार्यकर्ता को अपने अपने घरों पर झंडा लगाना चाहिए। उन्होंने कहा हैं कि हर कांग्रेसी की इस गतिविधि से पार्टी का प्रचार जनपद में होगा।