जनपद हापुड़ के गढ़मुक्तेश्वर क्षेत्र में एक जुलाई से 31 जुलाई तक विशेष संचारी रोग नियंत्रण अभियान चलेगा। घर घर जाकर जागरूकता अभियान चलेगा। आशा और आंगनवाड़ी कार्यकर्ता घर-घर जाकर बीमार लोगों की सूची तैयार कर स्वास्थ्य विभाग को उपलब्ध कराएंगी। लोगों को संक्रमण से बचाव के लिए जागरूक भी करेंगी। इसको लेकर उच्चाधिकारियों ने स्वास्थ्य समेत अन्य विभागों के अधिकारियों- कर्मचारियों को निर्देशित किया है।
सीएचसी प्रभारी डॉ. आनंदमणि ने बताया कि स्वास्थ्य विभाग द्वारा लोगों को दी जा रहीं सेवाओं को और भी बेहतर करने का प्रयास लगातार किया जा रहा है। जिसके तहत विशेष संचारी रोग नियंत्रण अभियान भी शामिल है।
घर घर जाकर चलेगा जागरूकता अभियान
अभियान के तहत स्वास्थ्य विभाग एवं अन्य सहयोगी विभाग, आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं के माध्यम से शहरी व ग्रामीण क्षेत्रों के अलावा लोगों को घर-घर जाकर प्रचार-प्रसार के माध्यम से बीमारियों से बचाव के लिए जागरूक किया जाए। जिससे संचारी रोगों से लोगों को ग्रसित होने से बचाया जा सके। आशा और आंगनवाड़ी कार्यकर्ता घर-घर जाकर बीमार लोगों की सूची तैयार कर स्वास्थ्य विभाग को उपलब्ध कराएंगी और लोगों को संक्रमण से बचाव के लिए जागरूक भी करेंगी। साथ ही इस दौरान सफाई पर विशेष ध्यान दिया जाए।